पत्नी ने किया अवैध सम्बन्ध का विरोध..तो पति ने जला दिया जांघ..महिला का आरोप..दहेज प्रताड़ना से परेशान..और पुलिस से निराश होकर पहुंची कोर्ट

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—पचपेढ़ी गिधपुरी निवासी लेखनी पटेल ने पुलिस पर आरोपी पति को बचाने का आरोप लगाया है। लेखनी पटेल ने बताया कि उसकी शादी मार्च में त्रिलोक पटेल से हुई। शादी के बाद दहेज को लेकर पति और परिवार वालों ने प्रताड़ित करना शुरू किया। मामले में करीब एक महीना पहले महिला थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बावजूद इसके अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
                       पचपेढ़ी थाना निवासी लेखनी पटेल ने बताया कि मार्च 2022 में उसकी शादी त्रिलोक पटेल से हुई। शादी के बाद जानकारी मिली कि पति का किसी लड़की  से अवैध सम्बन्ध है। और उससे शादी भी करना चाहता है। जानकारी के बाद पति को समझाने बुझाने का प्रयास भी किया। उसने अवैध सम्बन्ध होना कबूल तो किया। इसके साथ ही प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 
            लेखनी ने बताया कि अवैध सम्बन्ध की जानकारी  के बाद एक रात उसका पति अन्धेरा का फायदा उठाकर चार लोगों के साथ कमरे में घुसा। कुछ लोगों ने हाथ पैर पकड़ा..और पति ने जांघ और घुटना के नीचे जलती लकड़ी से जलाया। चिल्लाने के बाद सभी भाग गए।
                       घटना के दूसरे दिन भी पति ने मारा-पीटा और दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगा। ससुराल वालों ने दहेज में  एक लाख रूपया और सोना चांदी मांगा। प्रताड़ना से तंग आकर 13 मई को  महिला थाना  पहुंचकर शिकायत की। बावजूद इसके अभी तक आरोपी पति समेत किसी भी  आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है।
              लेखनी ने बताया कि कार्रवाई नहीं होने से आरोपी पति गांव  में सीना तानकर घूम रहा है। मामले में पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस से सहयोग नहीं मिलने की स्थित में उसने कोर्ट के सामने फरियादी की है।                

Join Our WhatsApp Group Join Now
close