महिलाएं शक्ति की केन्द्र..जरूरत जागरूक होने की ..पुलिस कप्तान बंसल ने कहा..बदल जाएगी देश दुनिया की तस्वीर..विजेताओं का किया सम्मान

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—-जीपीएम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम “अभिव्यक्ति” का भव्य समापन  पुलिस लाइन में किया गया। एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने इस दौरान बताया कि जीपीएम पुलिस ने इस दौरान अभिव्यक्ति ऐप का सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। समापन कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावा उपस्थित महिलाओं ने स्लोगन,कहानी,कुर्सी, जलेबी दौड़ समेत आयोजित कई खेलों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विशेष तौर पर पुलिस परिवार की महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।
 
              8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के निर्देश और आईजी रतनलाल डांगी के मार्गदर्शन में संभाग समेत जीपीएम जिले में भी पुलिस ने भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि 8 मार्च को गौरेला स्थित कल्याणिका स्कूल में कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। समापन कार्यक्रम का आयोजन 14 मार्च को पुलिस लाइन से महिलाओं की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान विजेताओं को सम्मानित किया गया।
 
                 एडिश्नल एसपी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जीपीएम पुलिस ने पुलिस कप्तान के निर्देश पर गांव से लेकर शहर तक अभिव्यक्त अभियान चलाया। प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समापन कार्यक्रम में दिग्गजों की मौजूदगी में रंगोली, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, चम्मच दौड़, रस्साकसी की प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेताओं को सम्मानित किया गया।  
 
            कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में अलका फरमानिया प्रथम, पूजा पवार दूसरे और विमला पोट्टम तीसरे  स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में रामेश्वरी धुर्वे पहले स्थान विमला पोट्टम दूसरे और सत्या सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम कविता थदलानी, द्वितीय मीना खत्री एवं तृतीय स्थान पर पूर्णिमा कंवर रही। 
 
              जलेबी दौड़ में प्रथम कविता, दूसरे में नीतू जैन, तीसरे में ममता पैकरा रहीं । रस्साकसी प्रतियोगिता में पुलिस परिवार विजेता रहे। 
 
                  समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल और मुख्य अतिथि की जिम्मेदारी को श्वेता बंसल ने निभाया। विजेताओं को पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल और विशिष्ट अतिथि श्वेता बंसल, नोडल अधिकारी अर्चना झा ने विजेता ट्रॉफी, प्रमाण पत्र देकर मान बढ़ाया। 
               पुलिस अधीक्षक जीपीएम  त्रिलोक बंसल ने कहा कि अपने उदबोधन में महिलाओं का मनोबल बढ़ाया। उन्होने कहा कि महिलाएं शक्ति का प्रतीक है। महिला सशक्तिकरण की बात करना ठीक नहीं है। हमें सिर्फ महिलाओं को जागरूक करने की जरूरत है। इसके बाद उन्हें अपने आप अपनी शक्ति का अहसास हो जाएगा। जिसे दिन महिलाओं को अपनी क्षमताओं का पूरी तरह से अहसास हो गयी। उसी दिन से दुनिया की तस्वीर भी बेहतर होती चली जाएगी। पुलिस कप्तान ने इस दौरान महिला सेल के कार्य की जमकर तारीफ की।
             
                    इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, जिला खेल अधिकारी शीमा डेविड, रक्षित निरीक्षक राम प्रसाद पैकरा, महिला सेल प्रभारी लता चौरे, महिला सेल कांउंसलर गण, समर्थ जागृति और स्वर्णिम सेवा संस्थान, लायंस क्लब, अमिता शिक्षा निकेतन के सदस्यगण, रक्षित केंद्र के स्टाफ एवं पुलिस परिवार की महिलाएं मौजूद रहीं ।
 
 
 
close