स्वच्छ और स्वस्थ छत्तीसगढ़ बनने पर होगा दस गुना विकास-डॉ रमन सिंह

Shri Mi
3 Min Read

CM photo and caption-cc(4)रायपुर।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि स्वच्छता से स्वास्थ्य बनता है और स्वास्थ्य से समृद्धि आती है। इसलिए स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण हम सबका संकल्प है। छत्तीसगढ़ स्वच्छ और स्वस्थ होगा तो राज्य में आज की तुलना में 10 गुणा ज्यादा विकास होगा।मुख्यमंत्रि रायपुर जिले के ग्राम केन्द्री में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत श्रमदान कार्यक्रम को अध्यक्षीय आसंदी से सम्बोधित कर रहे थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                   समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर बताया गया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के ‘सकल्प से सिद्धि’ के आव्हान पर अभनपुर विकासखंड में विगत दस दिनों में दस हजार परिवारों ने अपने-अपने घरों में शौचालयों का निर्माण किया। आज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. सिंह और केन्द्रीय मंत्री श्रीमती ईरानी ने वहां ईंट जोड़कर शौचालय निर्माण की शुरूआत की। श्रीमती ईरानी ने स्मार्ट ग्राम पंचायत भवन, स्मार्ट आंगनबाड़ी और स्मार्ट स्कूल का लोकार्पण किया।

                                   मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने समारोह में जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत मिशन छत्तीसगढ़ में अब जन आंदोलन बन चुका है। पंच-सरपंचों, ग्रामीणों और समाज के सभी वर्गों के सहयोग  से राज्य में अब तक आठ हजार ग्राम पंचायतों और 14 हजार से ज्यादा  गांवों को खुले में शौच से मुक्त किया जा चुका है।

                            मुख्यमंत्री ने कहा – जनता के उत्साह को देखते हुए मुझे विश्वास है कि 2 अक्टूबर 2018 से पहले छत्तीसगढ़ को खुले में शौचमुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा  – हम सब छत्तीसगढ़ को खुले में शौचमुक्त राज्य घोषित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्यौता देंगे। मुख्यमंत्री ने केन्द्री में कम्प्यूटर आदि से सुसज्जित ग्राम पंचायत भवन की तारीफ करते हुए कहा कि इसे देखकर मुझे वाकई बहुत खुशी हुई। उन्होंने इसे अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी अनुकरणीय बताया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close