CG News- BJP नेता ने की खुदकुशी, पत्नी शादी से लौटी तो कमरे में पति का शव फंदे से लटका मिला

Shri Mi

CG News/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई में BJP नेता ने खुदकुशी कर ली। घटना के दौरान मृतक की पत्नी और पुत्र शादी में गए हुए थे। वापस लौटे तो बीजेपी नेता का शव घर के कमरे में लटका हुआ था। घटना नंदिनी थाना क्षेत्र की है। मृतक नेता का नाम शिव कुमार वर्मा था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जानकारी के मुताबिक, नंदिनी थाना क्षेत्र के अहिवारा निवासी शिव कुमार वर्मा अहिवारा भाजयुमो मंडल थे। उनकी पत्नी विद्या वर्मा व पुत्र अपने पैतृक निवास ग्राम सहगांव शादी में गए थे। मंगलवार की शाम 4 बजे जब उनकी पत्नी अपने घर लौटी तो देखा उनके पति का शव फंदे से लटका हुआ था। जिसकी जानकारी परिजनों ने थाने दी।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। भाजपा नेता ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच पुलिस कर रही है।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close