रामदयाल ने कहा…कांग्रेस सरकार ने दिया पट्टा….भाजपा सरकार ने छीन लिया…अब जनता में आक्रोश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के लिंगियाडीह,चिंगराजपारा,चांटीडीह ग्राम पचायत के विस्थापित लोगों ने पदयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया है। पदयात्रा की अगुवाई झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के नेता दीलिप पाटिल ने की।  पदयात्रियों को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइके और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिव कमलेश्वर पटेल ने संबोधित किया ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           पदयात्रियों को संबोधित करते हुए रामदयाल उइके और कमलेश्वर ने कहा कि जबसे भाजपा सरकार बनी है गरीबों का जीना मुश्किल हो गया है। पिछले दस सालों में गरीबों को चावल और केरोसिन छीन लिया गया है। दोनों नेताओं ने कहा कि सरकार के पास दृष्टिकोण की कमी है। कांग्रेस की योजनाओं का नाम बदलकर भाजपा नेता अपने नेताओं के नाम पर कर दिया है।

                   उइके और पटेल ने बताया कि पिछले सालों में शहर से गांव तक गरीबों का मकान तोड़ा गया। लेकिन किसी भी विस्थापित पीडित को मकान नहींं दिया गया। नेताओंं ने कहा अर्जुन सिंंह के समय लिंगियाडीह से लेकर चिंगराजपारा,चांटीडीह समेत पूरे प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने गरीबों को स्थायी पट्टा देने काम किया । लेकिन भाजपा सरकार ने सभी स्थायी पट्टाधारियों को बेदखल कर  दर दर भटकने को मजबूर कर दिया है।

                                     दीलिप पाटिल की अगुवाई में पदयात्रा में लिंगियाडीह,चांटीडीह और चिंगराजपारा के विस्थापित लोग शामिल हुए। पदयात्रियों को बंजरंग चौक लिगियाडीह से वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेख गफ्फार,विजय पाण्डेय,नरेन्द्र बोलर,यशोदा पाटिल ने स्वागत के साथ रवाना किया। पदयात्रा का पहला चरण मेलापारा में खत्म हुआ। इस दौरान पदयात्रियों का जगह-जगह कांग्रेसी नेताओं ने स्वागत किया। पदयात्रा में कांग्रेस नेता राम दयाल उइके ,कमलेश्वर पटेल, झुग्गी झोपड़़ी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अमजद,प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव,राजेन्द्र शुक्ला,चन्द्रप्रकाश वाजपेयी, अभयनारायण राय,रविन्द्र सिह समेत जिले के सभी कांग्रेसी शामिल हुए।

close