केंद्र से प्रदेश के मिनी स्टील उद्योगों को राहत

Shri Mi
2 Min Read

kisaan_ramanरायपुर। केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ सहित देश भर के मिनी स्टील उद्योग जगत को त्योहारो पर एक बड़ी सौगात दी है। केन्द्र के फैसले से मिनी स्टील उद्योगों को एक नई ऊर्जा मिलेगी। इस फैसले से छत्तीसगढ़ में भी स्क्रैप के अभाव में परेशानियों का सामना कर रहे मिनी स्टील प्लांटों को भी काफी राहत मिलेगी और उनका संचालन सुव्यवस्थित रूप से हो सकेगा।केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय से सम्बद्ध विदेश व्यापार महानिदेशालय ने विदेशों से समुद्री जहाजों के द्वारा स्क्रैप आयात करने की अनुमति प्रदान कर दी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              इस सिलसिले में नई दिल्ली में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह राज्य के मिनी स्टील उद्योगों को हो रही कच्चे माल के रूप में स्क्रैप मिलने में हो रही दिक्कतों के निराकरण के लिए केन्द्र के स्तर पर लम्बे समय से लगातार पहल कर रहे थे। उनकी पहल रंग लाई है। दो दिन पहले छह अक्टूबर को केन्द्र ने अधिसूचना जारी कर दी है।

                              विदेश व्यापार महानिदेशालय द्वारा नई दिल्ली में जारी इस अधिसूचना के अनुसार देश के नामांकित 14 बंदरगाहों में 31 मार्च 2017 तक अविभाजित स्क्रैप (अनश्रेडेड स्क्रैप) आयात करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। इनमें चेन्नई, कोचिन, इन्नोर, जे.एन.पी.टी., कांडला, मोरमुगाओ, मुम्बई, न्यू मेंगलोर, पारादीप, तूतीकोरिन, विशाखापटनम, पिपावा, मुंदरा और कोलकाता के बंदरगाह शामिल है।

                                इन बंदरगाहों को रेडिएशन पोर्टल मॉनिटर और कंटेनर स्कैनर लगाने तथा अन्य तकनीकी सुरक्षा मानकों का पालन करने की शर्त पर यह अनुमति दी गई है। अधिसूचना के अनुसार इसके लिए अनश्रेडेड स्क्रैप आयात की प्रक्रिया से संबंधित नियमों मेें एक नया पैराग्राफ-2.54 जोड़ा गया है। इसके अनुसार अनश्रेडेड धातु के स्क्रैप आयात के लिए केवल समुद्री बंदरगाहों को अधिसूचित किया जाएगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close