बिलासपुर — चुनावी तारीख जैसे जैसे पास आ रही है प्रचार प्रसार और घर घर पहुंचकर मतदाताओं से नेताओं की मुलाकात तेज हो गयी है। परिवार के सदस्य भी मतदाओं से रूबरू होने लगे हैं। इसी कड़ी में आदित्य अग्रवाल नजदीकियों में कान्हा के नाम से चर्चित मंत्री पुत्र ने वार्डों में मतदाताओं से आज संवाद किया है। पिता अमर अग्रवाल के लिए घर घर दस्तक देकर वोट करने को कहा है।
भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल के पुत्र आदित्य अग्रवाल वार्डों में आमजन से युद्धस्तर पर मतदाताओं से संपर्क कर नागरिकों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की अपील की हैं। आदित्य अग्रवाल ने आज ने वार्ड क्रमांक 21 निरालानगर इमलीपारा के विभिन्न मोहल्लों में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। घर- घर दस्तक देकर आम मतदाओं से पिता के लिए आशीर्वाद लिया।
इस दौरान वार्ड वासियों ने अमर अग्रवाल के पुत्र को ना केवल स्वागत किया बल्कि आश्वासन भी दिया उम्मीदों को पूरा किया जाएगा। आम जनता से संवाद के दौरान आदित्य ने कहा कि उनके पिताजी को बिलासपुर की जनता ने चार बार सेवा का मौका दिया। पांचवीं बार भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में सेवा करने का अवसर प्रदान करें।
दोपहर में आदित्य अग्रवाल ने अंबेडकरनगर वार्ड क्रमांक 13 का भ्रमण किया। भाजपा मण्डल दक्षिण जोन प्रभारी एल्डरमेन महेश चंद्रिका पुरे के साथ आदित्य अग्रवाल लोगों से घर- घर जाकर मिले। भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए कहा। इस दौारन आदित्य ने कहा कि बिलासपुर शहर की पहचान न्याय धानी के रूप में है। विकास की गौरव गाथा ने बिलासपुर को विकासधानी के रूप में नई पहचान दी है। स्वच्छता अभियान की नई संस्कृति में देश में बिलासपुर का नाम अग्रणी शहरों में शुमार किया जाने लगा है। राज्य सरकार के सामाजिक आर्थिक विकास के प्रयासों से विकास की रफ्तार ने गति ली है। जन सुविधाओं के निर्माण और विकास का नया दौर शुरू हुआ है।
आदित्य ने पत्रकारों को बताया कि छत्तीसगढ़ की जनता ने डॉक्टर रमन सिंह के नेतृत्व में शासन की नीतियों ,योजनाओं और कार्यक्रमों को खुले दिल से स्वागत किया है। विश्वास के वादे और विकास के इरादों के साथ प्रदेश में चौथी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। विकास के अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना जरूरी है।
जनसंपर्क के दौरान एल्डरमेन महेश चंद्रिकापुरे, अंबेडकर नगर के वार्ड पार्षद मीनाक्षी बहन बोबर्डे, जगदीश साव, मनोज कश्यप युवा मोर्चा के पदाधिकारी दाऊ शुक्ला, शानूल खान, जागृति, रुक्मणी साहू, मन्दाकिनी उइके, संजू राव, दुर्गेश उइके, जावेद खान, गौरव शर्मा, लल्ला कौशिक, बिल्लू ठाकुर ,प्रशांत कुमार, हीरा केशरवानी, रवि वर्मा, योगेश थरानी, रोशन जायसवाल, रोहित कुमार, राजू केशरवानी सहित अनेको कार्यकर्ता शामिल हुए।