घर घुसकर लड़की के साथ बलात प्रयास…पुलिस ने किया गिरफ्तार.. हिस्ट्रीशीटर निकला आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- घर में घुसकर नाबालिग युवती की इज्जत लेने का प्रयास करने वाले फरार युवक को सरकन्डा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सरकन्डा पुलिस के अनुसार दिनेश बंसोड़ पर पहले से ही धारा 452, 294, 323स 506, 34 के तहत अपराध दर्ज है। नाबिलग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ नया मामला 20 मई को दर्ज किया गया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 सरकन्डा थानेदार शनिप रात्रे ने बताया कि 17 वर्षीय नाबालिग युवती ने 20 मई को थाना पहुंचकर आरोपी दिनेश बंसोड़ के खिलाफ गंभीर शिकायत की। नाबालिग लड़की ने बताया कि 20 मई को अपने घर में अकेली थी। इसी बीच बंधवापारा निवासी दिनेश बंसोड़ हाथ पकड़कर जबरदस्ती का प्रयास किया। उसने कहा कि वह प्यार करता है। यदि शादी नहीं करेगी तो जान से मार डालूंगा।

               युवती की शिकायत को आलाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। पुलिस ने निर्देश के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की पतासाजी की। मात्र 18 घंटे के अन्दर आरोपी दिनेश बंसोड़ पिता बाबूलाल बंसोड़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में जुर्म  स्वीकार किया। शनिप रात्रे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाने में पहले से ही गंभीर अपराध दर्ज है। फरारी में होने के कारण नहीं पकड़ा जा सका था। लड़की की शिकायत पर उसके खिलाफ 354, 495, 506, 12 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर  न्यायाल में पेश किया गया।

               आरोपी के धरपकड़ अभियान में एसआई शारदा सिंह, प्रधान आरक्षक जीतेश सिंह और प्रधान महिला आरक्षक बबीता श्रीवास का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

TAGGED:
close