चाचा नेहरू को एसईसीएल ने किया याद..अधिकारियों ने कहा…बच्चों के चाचा का विश्व पर अमिट छाप

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— देश के पहले प्रधानमंत्री और बच्चों के चाचा नेहरू की 129 जंयती एसईसीएल में धूम धाम से मनाई गयी। विशेष कार्याक्रम का आयोजन कर पंडित नेहरू के सिद्धान्तों पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान सभी ने पंडित नेहरू के देश के प्रति योगदान को गंभीरता के साथ याद किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                          एसईसीएल ने आज देश के पहले प्रधानमंत्री और बच्चों के चाचा पंडित नेहरू की जयंति पर याद किया। अधिकारियोंने सुबह 11 बजे एसईसीएल स्थित नेहरू शताब्दी कालोनी में पंडित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर नमन् किया। अधिकारियों ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री, सच्चे मानवतावादी, भविष्यदृष्टा राजनेता, विश्व पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ा है।

           उन्होने वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के साथ पूरे विश्व में शांतिपूर्ण सहअस्तित्व और सौहार्द की भावना का प्रचार-प्रसार किया है। बच्चों के प्रति विशेष स्नेह रखने के कारण पंडित नेहरू को ’’चाचा नेहरू’’ के नाम से जाना जाता है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज भी पंडित नेहरू और विचार प्रासंगिक हैं।

                 एसईसीएल नेहरू शताब्दी काॅलोनी स्थित नेहरू प्रतिमा पर एसईसीएल महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन) ए.के. सक्सेना, मुख्य प्रबंधक (कार्मिक-प्रशासन/जनसंपर्क/ राजभाषा) पी. नरेन्द्र कुमार, विभिन्न विभागाध्यक्षगण, अधिकारी-कर्मचारीगण, विभिन्न श्रमसंघ प्रतिनिधिगण ने पुष्पहार अर्पित कर चाचा नेहरू को स्मरण किया।

close