नए भारत का संकल्पः बीजेपी ने निकाली तिरंगा यात्रा

Chief Editor
3 Min Read
IMG-20170812-WA0020बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी मध्य मंडल बिलासपुर की बैठक भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में सम्पन्न हुई। तत्पश्चात भाजपा कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई जो करबला, गांधी चौक, जूना बिलासपुर, ज्वाली पुल, गोल बाजार, तेलीपारा होते हुए  पुराना बस स्टैण्ड  चौक में समाप्त हुई। इस मौके पर गांधी चौक एवं डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक में स्वच्छता अभियान कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया गया।
बैठक को संबोधित करते हुये भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मंडल व शक्ति केन्द्रों में ध्वजारोहण करना है एवं कुशाभाऊ ठाकरे  की जयंती मनाना है। 15 अगस्त को ध्वजारोहण पश्चात  गंदगी भारत छोड़ों, भ्रष्टचार भारत छोड़ों, सम्प्रदायवाद भारत छोड़े जैसे संकल्प लेना है। अक्टूबर माह में मंडल स्तर पर सामान्य सदस्यों का सम्मेलन आयोजित करना है । जिसकी तैयारियां अभी से मंडल स्तर पर करने को कहा।
बैठक में महापौर किशोर राय ने कहा कि  संगठन द्वारा जो भी कार्यक्रम मंडल को मिल रहे है उसे बूथ स्तर तक पहुॅचाना हमारी जवाबदारी है । वहीं भाजपा सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें ताकि आमजनों को इसका लाभ मिल सके। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री श्रीकांत सहारे ने किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गोपी ठारवानी, विनोद सोनी, मनीष शुक्ला, श्रीकांत सहारे, उमेशचंद्र कुमार, दुर्गा सोनी, कमल कौशिक, योगेश बोले, मनोज देवांगन, अमरदीप बोलर, राममोहन सोनी, भागवत गुप्ता, बलराम हरियाणी, दिनेश शर्मा, रूपेश शर्मा, अजय ताम्रकार, संतोष देवांगन, विरेन्द्र चैधरी, छेदी कश्यप, सन्नी रजक, राहुल कश्यप, मदन शर्मा, शाहजहाॅ खान, मो.जाहिद खान, लाला भाभा, लाला कश्यप, सुनील विश्वकर्मा, रोशन राही, शिवा सोनी, राहुल साहू, श्यामल तिवारी, ओंकार यादव, गगनदीन छाबड़ा, सचिन सोनी, अमनदीप छाबड़ा, अमन सोनी, मनीष पाठक, दीपक साहू, सीतू शर्मा, रवि देवांगन, युवराज तेड़ेकर, जित्तू साहू, अविकुमार साहू, मोनू यादव, प्रदीप कुमार शुक्ला, कामता नाविक, विशाल घोरे, रवि मोहड, पंकज माली, सुनील विश्वकर्मा, रज्जन आनंद सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल की बैठक अजीत सिंह भोगल निवास में सम्पन्न हुआ। बैठक के मुख्यवक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक विषयों को सुचारू रूप से संचालित करें।

Join Our WhatsApp Group Join Now
बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष सहदेव कश्यप, मंडल महामंत्री सहित समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
close