निगम के सफाई कर्मियों का होगा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

Shri Mi
2 Min Read

nagar nigam 1बिलासपुर।स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा 31 जुलाई तक आयोजित होगा इसके तहत् निगम द्वारा सफाई कर्मचारियों फ्रैण्डशीप बैण्ड पहनाकर उन्हे सम्मान किया जाएगा और उनका निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा।इस संबंध में मंगलवार को निगम आयुक्त सौमिल रंजन चौबे ने निगम के अधीक्षण अभियंता, कार्य.अभियंता एवं स्वा.अधिकारी तथा स्वा.निरीक्षकों की बैठक में उक्त पखवाड़ा को सफल बनाये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           निगम सीमांतर्गत काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को महापौर/अध्यक्ष/आयुक्त एवं जनप्रतिनिधियों का आमंत्रित कर सफाई कर्मचारियों का सम्मानित कर कर्मचारियों का प्रोत्साहित करने हेतु परिचर्चा का आयोजन कराने, सामुदायिक/सार्वजनिक शौचालय में कार्य कर रहे सफाई कर्मचारी/स्व सहायता समूह/एनजीओ को परिचर्चा में आमंत्रित कर स्वच्छता के प्रति कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया जायेगा और निर्वाचित सम्मानीय पार्षदगण, एल्डरमेन तथा निकाय में कार्यरत् समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों का स्वच्छता की शपथ दिलायी जावेंगी।

                         इस संबंध में आयुक्त सभी आवश्यक तैयारिया कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। आयुक्त द्वारा सफाई कर्मचारियों को फ्रैण्डशीप बैण्ड पहनाने के कार्यक्रम हेतु सोमशेखर विश्वकर्मा को नोडल अधिकारी नामांकित किया गया। बैठक में उपायुक्त टाॅमसन रात्रे, अधीक्षण अभियंता भागीरथ वर्मा, कार्य.अभि. अरूण शर्मा, स्वा.अधि. डाॅ. ओंकार शर्मा, सहा.स्वा.अधि. नरेन्द्र चैहान सहित सभी जोन के स्वास्थ्य निरीक्षक उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close