भारत बनेगा विश्व योग गुरू-बोरा

Shri Mi
2 Min Read

1211_1रायपुर।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तैयारी के लिए सोमवार को छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय योग प्रशिक्षण एवं चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का पांचवा दिन था। इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर में समाज कल्याण विभाग के सचिव सोनमणि बोरा और इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ.एस.के.पाटिल भी शामिल हुए। बोरा ने कहा कि योग मनुष्य के भीतर और बाहर की व्याधि को दूर करने में सहायक है। योग से मन को शांति मिलती है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          बोरा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों का आव्हान किया कि वे एक सजग प्रहरी के रूप में अपने गांवों मंे घर-घर जाकर जन-जन के दिनचर्या का हिस्सा बनाने का प्रयास करें । उन्होंने कहा कि भारत विश्व योग गुरू बनेगा।

                           बोरा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को छत्तीसगढ़ में भी योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा और प्रदेश भर में योग का कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिविर में काफी संख्या में विद्यार्थी और प्राध्यापक भी शामिल हुए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close