मंडल स्तर तक भ्रुण – हत्या का विरोध करेगी बीजेपी

Chief Editor
3 Min Read
???????????????????????????????
             रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंगलवार को  बेटी बचओ बेटी पढ़ाओ अभियान समिति की बैठक संपन्न हुई। इस में प्रदेश तथा सभी जिलों से आये हुए प्रतिनिधियों  ने भाग लिया। इस बैठक में अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राजेन्द्र फड़के, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन रामप्रताप सिंग, महिला और बाल विकास मंत्री रमशिला साहू, पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर साहू, खूबचन्द पारख, श्रीमती प्रभा दुबे, कमल गर्ग, महेन्द्र पंडित, अमरजीत सिंह छाबड़ा, स्वपनिल मिश्रा तथा सभी जिलों से आये प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
             राष्ट्रीय संयोजक राजेन्द्र फड़के ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तीन महत्वकांक्षी योजनाओं यथा स्वच्छ भारत अभियान , नमामि गंगे और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के सामाजिक और आर्थिक  पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किये।  उन्होंने  प्रदेश स्तर से लेकर जिला तथा मंडल स्तर तक ऐसी टीम गठित किये जाने पर बल दिया जो भ्रूण हत्या का विरोध करें, बालिका शिक्षा पर बल दे तथा नारी के अधिकारों और स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर जागरूकता लाने के लिए कार्य करें। फड़के ने सभा में उपस्थित महिलाओं से उनके विचार और समस्याएं पूछीं तथा उनके समाधान भी बताऐ।
           प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि देश की आजादी के बाद केन्द्र में एक राष्ट्रवादी विचारधारा की सरकार का गठन हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी  ने देश के सामाजिक ढांचे में बदलाव लाने के लिए प्रयत्न भी प्रारंभ कर दिये है जिसका परिणाम हमें दिखने लगा है।
          महिला और बाल विकास मंत्री रमशिला साहू ने कहा कि सृष्टि का संचालन बेटी से ही होता है तथा बिना बेटी के सृष्टि की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।
          पूर्वमंत्री चन्द्रशेखर साहू ने कहा कि डॉ. रमन सिंह की भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में मातृ  शक्ति की महत्ता को स्वीकार करते हुए अनेक कदम उठाऐं है जैसे महिलाओ के नाम पर राशन कार्ड का होना, महिलाओं द्वारा खरीदी जाने वाली सम्पत्ति पर रजिस्ट्री में दो प्रतिशत की छूट, मुख्यमंत्री कन्या दान योजना इसके कुछ उदाहरण है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में अन्य राज्यों जैसे हरियाणा , पंजाब की तरह लिंग अनुपात की समस्या नहीं है फिर भी इस अभियान को सुचारू रूप से चला  कर हमें बेटियों की स्थिति को और बेहतर बनाना है।
कार्यक्रम के अंत में अभार प्रदर्शन स्वपनिल मिश्रा ने किया।
close