रायपुर।शुक्रवार को आसमान पर हल्के बादल देखने को मिले।जिसके कारण अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान रायपुर में 35.8 डिग्री सेल्सियस था।वहीं रात का तापमान न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज किया गया।मौसम केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले दो दिनों में कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है।मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को रायपुर में मौसम साफ रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास की उम्मीद है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप (NEWS) ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये
वहीं कई जगह अप्रैल के शुरुआत में तेज गर्मी देखने को मिल है। तेज धूप के कारण कहीं पारा 40 के करीब पहुंच चुका है।जिससे दिन के साथ रात में भी गर्मी लगने लगी है। वैज्ञानिकों के अनुसार लोकल सिस्टम बनने के कारण तापमान में कुछ कमी आई है। वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हफ्ते तक 21 से 22 डिग्री के बीच रहने वाला न्यूनतम तापमान सीधे 24.2 डिग्री पर जा पहुंचा है।जिसे तेज गर्मी और उमस से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।
- Sattu Benefits: गर्मी के मौसम में सत्तू को डेली डाइट का हिस्सा भी बना सकते हैं
- Cucumber Peel Benefits: खीरा के छिलके से मिलने वाले फायदे
- UGC NET 2024: यूजीसी नेट परीक्षा स्थगित, अब इस दिन होगा एग्जाम
- Mahtari Vandan Yojana: इस दिन आएगी महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त
- कांग्रेस बागी भाजपा नेता विष्णु ने कहा..बीआर यादव प्रतिमा के सामने राहुल गांधी माफी मांगे..लठैत को प्रत्याशी बनाकर किया समाज का अपमान