बिलासपुर।केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को लाल बहादुर शास्त्री शाला मैदान बिलासपुर में शामिल होंगे। इस अवसर पर बिलासपुर कलस्टर लोकसभा बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ व कोरबा के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया है। सम्मेलन की तैयारियों की दृष्टि से बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ व कोरबा में निवासरत् लोकसभा प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, 2018 विधानसभा चुनाव प्रत्याशी, प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष, जिला भाजपा अध्यक्ष, महामंत्री, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष की बैठक से भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में सम्पन्न हुई।cgwall.com के whatsapp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे
बैठक को संबोधित करते हुये भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरा विश्व उनके कार्यो सराहा जा रहा है। भारत में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व चारों ओर विकास की गंगा बह रही है आगामी लोकसभा चुनाव बहुत ही करीब है सभी भारतीय जनता पार्टी एक-एक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से करना है तथा दूसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाना है।
प्रदेश के पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री व लोकसभा कलस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि चारों लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथों से भाजपा कार्यकर्ताओं को 27 फरवरी को केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बिलासपुर आगमन पर शामिल होकर एक नई ऊर्जा के साथ पुनः भाजपा की सरकार बनाने हेतु जूटना है।
भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुये कहा कि 26 फरवरी को प्रत्येक बूथ में भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने घरों के आंगन में कमल रंगोली बनाकर दीप जलाना है तथा 2 मार्च को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को अपने बूथों से मोटर सायकल रैली निकालकर विधानसभा के निश्चित स्थान पर उपस्थित होना है जिसमें हमारे सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं की सहभागिता निश्चित होनी चाहिये।