शान से मनाया गया गणतंत्र दिवस..जस्टिस, कमिश्नर, कलेक्टर ने फहराया तिरंगा…शहीदों के योगदान और पुरूषार्थ को किया नमन्

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— जिले में 74 वां गणतंत्र दिवस आन बान शान से मनाया गया। न्यायाधीश, कलेक्टर कमिश्नर ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकानाएंक दी। साथ ही देश के  अमर बलिदानियों के योगदान को याद किया। अतिथियों ने कहा शहीदों और सेनानियों के पुरूषार्थ से हमारा भारत वर्ष विश्व में जग मग कर रहा है। हम अंतिम सांस तक शहीदों के योगदान को भूलेंगे नहीं। मन वचन और कर्म से देश की एकता और अखण्डता को अक्षुण्य बनाकर रखेेंगे।
कलेक्टर ने इन जगहों पर फहराया तिरंगा
कलेक्टर सौरभ कुमार ने कलेक्टोरेट समेत नए और पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग में गणतंत्र का झण्डा रोहरण किया। सभी को 26 जनवरी की शुभकानाएं दी। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का गयान किया। कलेक्टर सौरभ कुमार ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की  मूर्ति पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर आर.ए.कुरूवंशी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
संभागायुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण
कमिश्नर डॉ.संजय अलंग ने संभागायुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रणाम किया। झण्डारोहण के बाद उपस्थित सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने राष्ट्र गान ’’जन-गण-मन’’ गायाष मौके पर अपर आयुक्त के.एल. चौहान, उपायुक्त अर्चना मिश्रा और अखिलेश साहू समेत संभागायुक्त कार्यालय के सभी  अधिकारी और मौजूद थे।
चीफ जस्टिस ने किया ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पुराना उच्च न्यायालय भवन, बिलासपुर के प्रांगण में यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी, मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय और  मुख्य संरक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने शान से ध्वजारोहण किया ।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरािन छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल,, न्यायमूर्ति पी. सैम कोशी, न्यायमूर्ति संजय अग्रवाल,न्यायमूर्ति अरविंद सिंह चंदेल, न्यायमूर्ति रजनी दुबे, न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार व्यास, न्यायमूर्ति नरेश कुमार चन्द्रवंशी, न्यायमूति दीपक कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत,न्यायमूर्ति राकेश मोहन पाण्डेय,न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल,  पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति धीरेन्द्र मिश्रा, विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस दौरान छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल अरविंद कुमार वर्मा और रजिस्ट्री के अन्य न्यायिक अधिकारीगण, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक प्रशिक्षण एकेडेमी की डायरेक्टर सुषमा सावंत,अशोक कुमार साहू, जिला न्यायाधीश, रमाशंकर प्रसाद प्रधान न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट,  उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय बिलासपुर के न्यायिक अधिकारीगण, उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय के अधिवक्तागण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव आनंद प्रकाश वारियाल, अवर सचिव कामिनी जायसवाल, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी, कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
close