नईदिल्ली।राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के भारत स्काउट भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन को सिल्वर एलीफेंट राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री और भारत स्काउट्स गाईड्स की राज्य इकाई के अध्यक्ष केदार कश्यप ने राष्ट्रपति केे हाथों यह पुरस्कार ग्रहण किया। पुरस्कार समारोह राष्ट्रपति भवन में दोपहर 12 बजे आयोजित किया गया था। समारोह में श्री कश्यप के साथ भारत स्काउट्स गाईड्स संगठन के राज्य आयुक्त गजेन्द्र यादव और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। यह पुरस्कार भारत स्काउट्स गाईड्स संगठन द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ भारत मिशन जैसे रचनात्मक कार्यों को जोड़ने एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।
Join Our WhatsApp Group Join Now