स्नैपचैट सीईओ को भारत के खिलाफ बोलना पड़ा भारी,लोगों ने रेटिंग गिराई

Shri Mi
2 Min Read

snapchat_indexस्नैपचैट के सीईओ ईवान स्पीगल के भारत को लेकर गरीब वाले बयान पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। इसका खामियाजा कंपनी को भुगतना पड़ रहा है। बयान वाली खबरों के सिर्फ एक दिन बाद ही स्नैपचैट एप की रेटिंग में भारी गिरावट आई है। एप स्टोर पर इसकी रेटिंग पांच स्टार से घटकर एक स्टार रह गई है। गौरतलब है कि स्नैपचैट के सीईओ ने एक मीटिंग के दौरान भारत को ‘गरीब’ लोगों का देश कहा था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  एप स्टोर पर एप जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में उपलब्ध एप वर्जन की कस्टमर रेटिंग्स सिंगल स्टार है। वहीं सभी वर्जन की रेटिंग 1/2 स्टार है। वहीं, एंड्रॉयड प्ले स्टोर पर एप की रेटिंग 4 स्टार है।

                                   स्नैपचैट के सीईओ ईवान स्पीगल ने एक मीटिंग के दौरान भारत को ‘गरीब’ लोगों का देश कहा था। इस बात का खुलासा स्नैपचैट के एक पूर्व कर्मचारी ने किया था। उस कर्मचारी ने एक इंटरव्यू दिया था जिसमें यह खुलासा हुआ। कर्मचारी ने कहा कि 2015 के दौरान एक मीटिंग में उसने ईवान स्पीगल से कहा था ने उनका ऐप भारत जैसे देशों में तरक्की नहीं कर रहा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close