स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव ने की नेत्रदान की घोषणा,कहा-नेत्रदान सुकून और संतोष देने वाला अनुभव

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज नेत्रदान की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नेत्रदान की घोषणा कर वे सुकून और संतोष का अनुभव कर रहे हैं। मृत्यु के बाद भी यदि हमारा शरीर किसी के काम आ सके तो यह संतोष की बात है। सभी लोगों को आगे आकर नेत्रदान करना चाहिए और इसे बढ़ावा देना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने आज अपने निवास राजकुमार कॉलेज परिसर में अंधत्व निवारण समिति के समक्ष नेत्रदान से संबंधित औपचारिकताओं को पूरा कर घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

सिंहदेव ने कहा कि नेत्रदान के प्रति भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत है। इसमें एक छोटा सा कट लगाकर केवल आंख का कार्निया निकाला जाता है। इसमें किसी भी तरीके से आंख या शरीर क्षत-विक्षत नहीं होता। नेत्रदान के बाद आपकी आंखें किसी और की भी जिंदगी रोशन कर सकती हैं।

स्वास्थ्य मंत्री के साथ उनके विशेष सहायक आनंद सागर सिंह और श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने भी नेत्रदान की घोषणा की। इस दौरान रायपुर की पूर्व महापौर श्रीमती किरणमयी नायक और स्वास्थ्य विभाग के अंधत्व निवारण समिति के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष मिश्रा भी मौजूद थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close