112 लीटर शराब..2400 किलो लहान जब्त.. 3 प्रकरण में 1 महिला भी शामिल..गयी जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—जिला आबकारी टीम ने कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई कर रतनपुर थाना क्षेत्र के जाली में छापामार कार्रवाई की है। कार्रवाई में भारी मात्रा में लहान के अलावा 112 लीटर से अधिक शराब जब्त किया है। तीन अलग अलग प्रकरण में एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है।
                              
        जिला आबकारी अधिकारी नीतू नोतानी ठाकुर ने बताया कि कलेक्टर के निर्दश और मुखबीर की सूचना पर टीम ने कोचियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। छापामार कार्रवाई को रतनपुर थाना क्षेत्र के जाली में अंजाम दिया गया है।
 
                   ग्राम जाली में की गयी कार्रवाई के दौरान जिला आबकारी टीम को बड़ी सफलता मिली है। तीन प्रकरणों में 112 लीटर महुवा शराब और 2400  किलोग्राम लहान बरामद किया गया है। एक महिला को भी शराब बनाते पकड़ा गया है। तीनों प्रकरण में 34(2) , 59 (क), 34(1) (क) (च) का अपराध दर्ज किया गया। 
 
           आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क , (च) 34 (2) 59 (क)  के तहत अपराध दर्ज किया गया। कार्यवाही को सहायक ज़िला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर,  एस. के. द्विवेदी, दारोगा, आशीष सिंह, आनंद वर्मा, रमेश दुबे समेत स्टाफ़ के सदस्य ,मूलचंद कौशिक, राजेश पांडे , शुभम रजक ,राजेश्वर निषाद, संजय गुप्ता ,घनश्याम राठौर ने सफल अंजाम दिया।
close