क्रडिट कार्ड से किया बैंक खाता को खाली..दिल्ली में इस तरह पकड़ाया आरोपी..न्यायालय के हवाले

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 
बिलासपुर—-पुलिस ने क्रेडिट कार्ड से ठगी को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यी ठग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ऑपरेशन साइबर क्लीन अभियान चलाते हुए धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को दिल्ली से धरदबोचा है।
 
                       एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि एक साल पहले 5 मार्च 2020 को म मंगला निवासी प्रार्थी सुखदेव राजक ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके क्रेडिट कार्ड से किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखधड़ी कर रूपए गबन किया है।  मामले को गंभीरता से लिया गया।
 
                 विवेचना में साइबर सेल के माध्यम से पाया कि अज्ञात आरोपी ने  87 रुपए का गिफ्ट वाउचर को अमेजॉन से खरीदा। जानकारी एकत्रित करने के दौरान पता चला कि आरोपी नई दिल्ली में है। आरोपी को पकड़ने पुलिस की एक टीम को नई दिल्ली रवाना किया गया। पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी बृजमोहन का सौरभ विहार जैतपुर नई दिल्ली में कार्यालय है। मौके पर पहुंचकर आरोपी को धर दबोचा गया।
 
              बारीकी से पूछताछ करने में आरोपी ने अपराध कबूल किया। जालसाजी में उपयोग की गयी फोन को जब्त किया गया। पुलिस ने प्रार्थी के खाते से निकाली गयी राशि को वापस वापस दिलाया। आरोपी बृजमोहन पिता बद्रीप्रसाद उम्र 34 वर्ष  निवासी सौरभ विहार जैतपुर दिल्ली  को तत्कार गिरफ्तार भी किया गया। 
close