13 साल की किशोरी से ब्लात्कार..रेलवे स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार..नालाबिलग परिजनों के हवाले.. मारपीट के जुर्म में 4 आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—कोनी पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को शिकायत के बाद 48 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया है। नाबालिग को पूछताछ के बाद परिजनों के हवाले किया गया। आरोपी के कब्जे से मोटरसायकल बरामद कर विधिवत कार्रवाई कर जेल दाखिल कराया गया। पकड़े गए आरोपी का नाम राजेश उर्फ मिथुन निषाद है।
 
               कोनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 मार्च 2022 को थाना पहुंचकर पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराया। परिजनों ने बताया कि 23 की रात्रि 1 बजे अज्ञात व्यक्ति 13 साल की नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण किया है। मा्मले में कोनी पुलिस ने आईपीसी की धारा-363 का अपराध दर्ज किया।
 
                 कोनी पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी सुनील तिर्की की अगुवाई में पीड़िता और आरोपी की पता साजी शुरू की गयी। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने अपहृता बालिका को आरोपी राजेश उर्फ मिथुन निषाद के साथ बिलासपुर रेलवे स्टेशन में पकड़ा। 
 
            दोनों को थाना लाया गया। बालिका ने पूछताछ के दौरान बताया कि आरोपी ने शादी का  झांसा देकर बलात्कार किया है। आरोपी पर आईपीसी की धारा-366, 376 और 4 पॉक्सो एक्ट का अपराध दर्ज किया। राजेश उर्फ मिथुन निषाद को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया
 
घर सुकर मारपीट..चारो गिरफ्तार
 
बिलासपुर…कोनी पुलिस ने घर घुसकर मारपीट के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चारो आरोपी कोनी थाना स्थित सेमरताल के रहने वाले हैं। आरोपियों का नाम शनि यादव ,अजय यादव, संजय याद और गायत्री बाई यादव है।
 
              कोनी पुलिस के अनुसार मामले में कार्रवाई गुलाबा बाई यादव की रिपोर्ट पर की गयी। गुलाबा बाई ने बताया कि चारो आरोपियों ने 2 फरवरी को शाम करीब साढ़े 6 बजे घर पहुंचकर गाली गलौच किया। मना करने पर चारों ने  घर अंदर घुसकर अश्लील गाली गलौच के साथ डण्डा, लाठी और हाथ पैर से मारा।
 
             थाना प्रभारी ने बताया कि  चारो आरोपियों को आईपीसी की धारा-452, 294, 323, 506, 34 के अपराध में गिरफ्तार किया गया। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस से बचने आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पता साजी कर सभी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के हवाले किया गया है।
close