22 किलोग्राम गांजा…चार आरोपी गिरफ्तार…कुल तीन लाख से अधिक का सामान बरामद…आरोपियों ने बताई राम कहानी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—सीपत पुलिस ने अभियान चलाकर 4 आरोपियों को करीब 22 किलोग्राम गांजा के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो मोटरसायकल भी जब्त किया है। पकड़े चारो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा -20(बी) का अपराध दर्ज किया। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सीपत पुलिस के अनुसार मुखबिर ने बताया कि चार व्यक्ति मोटर सायकल सीजी – 10एएल-3908 और सीजी 10 एएन- 4855 से गांजा की तस्करी कर रहे हैं। चारो आरोपी गांजा लेकर गतौरा से रॉक नहरपारा होते हुए मटियारी की तरह आ रहे हैं। जानकारी के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर ग्राम रॉक नहरपार में घेराबंदी कर पकड़ा गया।

छानबीन के दौरान दोनो मोटरसायकल से करीब 22 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रूपयों से अधिक है। चारो आरोपियों से दो मोटरसायकल भी जब्त किया गया। कुल तीन लाख रूपयों से अधिक सामान जब्त किया गया। आरोपियों का नाम विजेन्द्र शिकारी, सन्नु शिकारी, दिलेर सीसोदिया, भोला शिकारी है। पकड़े गए आरोपी सीपत के निवासी है। एनडीपीएस की धारा 20 (बी) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

फरसा समेत आरोपी गिरफ्तार

सिविल लाइन पुलिस ने मिनीबस्ती में आम जन को फरसा लहरा कर डराने धमकाने वाले को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम कल्ला उर्फ एवन पात्रे है। आरोपी मिनीबस्ती जरहभाठा का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से परसा बरामद करने के बाद आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत गिरफ्तार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

close