शुक्रवार को प्रदेश में 2828 नया केस..बिलासपुर में 279 संक्रमित..शहरी क्षेत्र का आंकड़ा 234

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कुल 2828 नए मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। शुक्रवार को प्रदेश में सर्वाधिक मरीजों की संख्या रायपुर में दर्ज किया गया है।  कुल 899 नए केस सामने आए है। जबकि दुूसरे स्थान पर 364 के अंक के साथ रायगढ़ का नाम है। 293 नए आंकडों के साथ दुर्ग तीसरा और 279 केस के साथ शुक्रवार को प्रदेश में चौथा स्थान बिलासपुर का है। शुक्रवार को सबसे कम मरीज नारायपुर जिले में शून्य मिले हैं।

.

            शुक्रवार को भी प्रदेश में कोरोना बम फूटा है। प्रदेश में शुक्रवार को प्रदेश में कुल 2828 नए मामले सामने आए है। सबसे ज्यादा मामला रायपुर में 899 है। जबकि रायपुर में शुक्रवार को नया आंकड़ा 364, दुर्ग  में 293  जबकि बिलासपुर में 279 नए मरीज मिले हैं।

               बिलासपुर जिले में सर्वाधिक कोरोना मरीजों की संख्या शुक्रवार को बिलासपुर शहर में 234 दर्ज किया गया है। पाए गए मरीजों में महिलाओं की संख्या 111 और पुरूषों की 123 है। इसके बाद कोटा  में 6 पुरूष और 6 महिलाओं को कुल 12 नए मरीजे मिले है।  मस्तूरी में नए मरीजों की संख्या सात है। इसमें एक महिला मरीज भी शामिल है। तखतुपर  में भी कोटा की ही तरह पुरूष और महिलाओं की संख्या बराबर है। कुल 12 लोग संक्रमित पाए गए हैं। बिल्हा में चार पुरूष और एक महिला मरीज को मिलाकर कुल 5 नए मामलों की जानकारी है। जबकि नगर पंचायत बोदरी में एक भी संक्रमित मरीज शुक्रवार को नहीं मिला है।

            जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बिलासपुर में शुक्रवार को पाए गए कुल मरीजो की संख्या 270 से अधिक है। इसमें पूरूष मरीजों की संख्या 145 और महिलाओं की 125 है।

TAGGED: , ,
close