कान्यकुब्ज समाज ने किया कुलपति वाजपेयी का सम्मान.दुबे ने बताया.दिवाकर की उपलब्धि पर गर्व

Editor
2 Min Read
बिलासपुर…अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय कुलपति आचार्य अरूण दिवाकर नाथ वाजपेयी को इँडियन इकाँनाँमी एसोसिएशन अध्यक्ष निर्वाचित होने पर कान्यकुब्ज समाज ने खुशी जाहिर किया है। कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने कुलपति दिवाकर को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने को लेकर साधुवाद भी दिया है।
 
                  कान्यकुब्ज ब्राम्हण विकास मँच प्रदेश सँगठन सचिव पँ.सुदेश दुबे साथी ने बताया कि कुलपति दिवाकर ने समाज जिला प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। कुलपति दिवाकर को इंडियन इकोनामी एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर कान्यकुब्ज समाज गौरव की अनुभूति करता है।
 
           पंडित सुदेश दुबे साथी ने बताया कि विश्वविद्य़ालय पहुंचकर कान्यकुब्ज ब्राम्हण विकास मंच के प्रतिनिधि मंडल ने कुलपति को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बुके से स्वागत किया।  इस अवसर पर मँच के प्रदेशाध्यक्ष पँ. बी. के.पान्डेय, उपाध्यक्ष पँ  आदित्य त्रिपाठी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष पँ. अमित तिवारी  और प्रदेश सँगठन सचिव पँ. सुदेश दुबे साथी विशेष रूप से शामिल हुए।
 
              सुदेश दुबे से मिली जानकारी के अनुसार सम्मान कार्यक्रम के दौरान समाज की कवियत्री  स्नेह मिश्र की तीन कविता सँग्रह और मँच से प्रकाशित मासिक पत्रिका “ब्रम्ह आलोक ” का 102 वाँ अँक  कुलपति को भेँट किया गया।
 
     इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने कुलपति दिवाकर को वाजपेयी को  लोखण्डी स्थित निर्माणाधीन आशीर्वाद भवन अवलोकनार्थ आमँत्रण दिया। कुलपति ने जल्द ही आशीर्वाद भवन पहुंचने का आश्वासन भी दिया है।
close