निर्मला साहू को जिला महिला विंग की जिम्मेदारी.. संगठन प्रमुख ने कहा..समाज को मिलेगी नई दिशा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—अन्य पिछड़ा वर्ग हितैषी महत्वपूर्ण संगठन ओबीसी महासभा प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम  ने निर्मला साहू को जिला महिला संगठन का अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। नियुक्त पत्र में बताया गया है कि निर्मला साहू का साहू समाज और अन्य जातीय सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर और सौम्य रिश्ता रहा है। 
 
      सामाजिक कार्यों में भी निर्मला साहू का योगदान अहम् रहा है। ना केवल साहू समाज बल्कि अन्य सामाजिक संगठनो में भी उन्हें और उनके योगदान को सम्मान की नजर से देखा जाता है। उम्मीद है कि आने वाले समय में निर्मला साहू अपने व्यक्तित्व के माध्यम से सामाजिक गतिविधियों को प्रेरित करेंगी। सामांजस्य और सौहार्द्पूर्ण वातावरण में समाज के साथ ही राष्ट्रीय एकता में अपने कार्यों से संगठन  को नई दिशा देंगी।
 
                   ओबीसी महासभा ने फैसला किया है कि निर्मला साहू की ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए संगठन में बिलासपुर जिला महिला संगठन में अध्यक्ष पद जिम्मेदारी दी जाती है। ओबीसी महासभा प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि आशा है कि निर्मला साहू समर्पण, अनुशासन, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ समाज की समस्त जातियों के साथ सामंजस्य बनाकर चलेंगी। संगठन को नई ऊंचाई भी देंगी। 
 
             निर्मला साहू को ओबीसी महासभा संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों समेत समाज के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी है। 
 
कान्यकुब्ज समाज ने कुलपति दिवाकर का सम्मान..दुबे ने बताया..वाजेपेयी की उपलब्धि पर समाज को गर्व
 
 
TAGGED:
close