जिले में बढ़ गए 50 हजार नए मतदाता…मस्तूरी में बूथ और वोटरों की संख्या सर्वाधिक…कलेक्टर ने बताया…बेलतरा में थर्ड जेन्डर अधिक

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर— जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार झा ने आज अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन के साथ पत्रकारों और पार्टियों के जन प्रतिनिय़ों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होने जिले के सभी 6 विधानसभा की बूथ, मतदाताओं के वर्गवार आंकड़ा भी पेश किया। साथ ही जिले के संवेदनशील बूथों की संख्या के बारे में भी बताया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि इस बार भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के कुल बूथ के पचास प्रतिशत से अधिक सेन्टर से प्रसारण किया जाएगा। इससे लोगों की पल पल की गतिविधियों की घर बैठे जानकारी मिलेगी। साथ ही अधिक से अधिक लोग मतदान के लिए बूथ तक पहुंचेंगे।

        जिला चुनाव अधिकारी बिलासपुर संजीव कुमार झा ने बताया कि पिछले बार की तुलना में इस बार 4 अक्टबूर 2023 की स्थिति में जिले में कुल 50 हजार 311 मतदाताओं की संख्या में बृद्धि हुई है। 23520 पुरूष और 26797 महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। जबकि युवाओं की संख्या में 15595 का इजाफा हुआ है। 2 अगस्त 2023 में युवाओं की संख्या 18342 थी…4 अक्टूबर 2023 की स्थिित में युवाओं की संख्या बढ़कर 33 हजार 937 हो गयी है।

कलेक्टर झा ने बताया कि जिले में थर्ड जेन्डर की संख्या में कमी आयी है। अब यह आंकड़ा घटकर 85 हो गयी है। बेशक पचास हजार से अधिक मतदाता बढ़ गए हैं। लेकिन बूथों की संख्या पुर्ववत 1502 ही है। लेकिन किसी भी बूथ में मानक और निर्देशों के अनुसार ही मतदाताओं की संख्या है। इसलिए अलग से बूथ बनाने की जरूरत नहीं हुई।

मस्तूरी में सर्वाधिक मतदाता, बूथ भी

संजीव झा ने बताया कि जिले में कुल 6 विधानसभा आते हैं। इसमें बिल्हा का कुछ क्षेत्र मुंगेली और कोटा का कुछ भाग जीपीएम जिला में आता है। जल्द ही दोनों जिलों से जानकारी लेकर दोनो विधानसभा के मतदाताओं की वास्तविक संख्या पत्रकारों को दिया जाएगा। चुनाव अधिकारी ने जानकारी दिया कि जिले के मस्तूरी विधानसभा में सर्वाधिक मतदाता 3 तीन लाख 5 हजार एक है। पुरूष मतदाताओं की संख्या 154327 और महिला मतदाताओं की संख्या 150660 है।  इसी विधानसभा में जिले की सर्वाधिक बूथ संख्या 334 है। मस्तूरी विधानसभा में 11 हजार 420 सर्वाधिक मतदाताओं की संख्या में बृद्धि हुई है। इसके अलावा सर्वाधिक पुरूष मतदाता 5345 और महिला मतदाता 6085 की बृद्धि हुई है। यहां 14 थर्ड जेन्डर मतदाता है। यह संख्या पिछले रिकार्ड से दस कम है।

बिलासपुर दूसरा सबसे बड़ा विधानसभा

मतदाताओं की सख्या अनुसार दूसरे स्थान पर बिलासपुर विधानसभा हैं। यहां मतदाताओं की कुल संख्या 250534 है। पुरूषों की संख्या 123948 और महिलाओं की संख्या 126558 है। महिला मतदाताओं की संख्या में 3676 और पुरूषों की संख्या में 3170 बृद्धि हुई है। बूथ संख्या के हिसाब से बिलासपुर 228 के साथ चौथे स्थान पर है। दूसरा

दूसरा सबसे अधिक बूथ संख्या वाला विधानसभा

संजीव कुमार झा ने बताया कि तखतपुर विधानसभा में 287 की संख्या में बूथ है। बूथ संख्या के हिसाब से तखतपुर विधानसभा का दूसरा स्थान है। विधानसबा में मतदाता संख्या 242413 है। संख्या के हिसाब से जिले का चौथा बड़ा विधानसभा है। पुरूष और महिला मतदाताओं की संख्या बढ़कर 3938 और 4382 हो गयी है। यहां कुल 8320 मतदाताओं की बृद्धि हुई है।

इन जिलों में मतदाताओं की स्थिति

चुनाव अधिकारी ने बताया कि बेलतरा विधानसभा में बृद्दि के बाद कुल मतदाताओं की संख्या 248213 है। पुरूष और महिला मतदाताओं की संख्या बढ़कर 4837 और 5370 हो गयी है। कुल 10207 मतदाता बढें है। कोटा विधानसभा में जीपीएम क्षेत्र को छोड़कर मतदाताओं की संख्या 164827 है। इसमें पुरूष और महिला मतदाताओं की संख्या 82166 और 82658 है। बृद्धि मतदाताओं की कुल संख्या 5362 है। इसके अलावा बिल्हा विधानसभा में मुंगेली जिला क्षेत्र को छोड़कर कुल मतदाताओं की संख्या 201835 है। पुरूष और महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ने के बाद अब 101409 और 100421 हो गयी है। यहां बृद्धि हुई मतदाताओं की संख्या 8166 है।

थर्ड जेन्डर की स्थिति

जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि 2 अगस्त 2023 को कुल थर्ड जेन्डर की संख्या 91  थी। अब घटकर 85 हो गयी है। कोटा में 3, बिल्हा में एक थर्ड जेन्डर की संख्या में बृद्धि हुई है। मतदाता सूची प्रकाशन के साथ ही कोटा में तीन, तखतपुर में एक, बिल्हा में 5, बिलासपुर में 28, बेलतरा में 34 और मस्तूरी में थर्ड जेन्डर की संख्या 14 है।

close