22 से दो दिन तक छाएंगे बादल,हो सकती है बूंदाबांदी,इस एप से जान सकेंगे 5 पांच दिनों के मौसम का हाल

Shri Mi
2 Min Read
Meteorological Department Warnings, Storms And Heavy Rain Warnings,

रायपुर।22 फरवरी से 2 दिन तक हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। उत्तर से ठंड और दक्षिण से गर्म हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाएं आपस मे टकराएंगी। इसके असर से कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। ऐसे में एक बार पुनः न्यूनतम तापमान में गिरावट और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से नम और उत्तर से ठंडी और दक्षिण से चलने वाली गर्म हवाएं छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश कर चुकी है। 22 फरवरी से हल्के बादल छाएंगे इसके असर से कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है।

बताते चले कि किसानों को मौसम का पूर्वानुमान के जरिए अलर्ट करने के लिए मेघदूत ऐप डाउनलोड कराया जाएगा।इसके लिए कृषि विभाग अपने स्तर से क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से अभियान चलाएगा। इस ऐप के माध्यम से मौसम संबंधी चेतावनी वर्षा अधिकतम और न्यूनतम तापमान वायु की गति और दिशा समेत महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close