गायब छात्रा मिल गयी..सागर में हुई ट्रेस..झांसी में उतारी गयी..परिवेश तिवारी परिजनों के साथ हुए रवाना

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—दीक्षांत समारोह से रिहर्सल के बाद नेहरू चौक के आस पास से गायब गोल्डमेडलिस्ट छात्रा को सागर में ट्रेस किया गया है। छात्रा को झांसी में ट्रेन से उतार लिया गया है। छात्रा का नाम रामेश्वरी मराठा है। सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश ने बताया कि पुलिस कप्तान के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई के बाद छात्रा को लाने के लिे बिलासपुर से पुलिस टीम झांसी के लिए रवाना हो गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  जानकारी हो कि शनिवार को करीब साढ़े 5 बजे के बाद गायब छात्रा के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि  दीक्षांत समारोह रिहर्सल के बाद रामेश्वरी घर नहीं पहुंची है। जबकि रामेश्वरी से करीब साढ़े चार बजे मोबाइल पर बातचीत भी हुई थी। वह जल्द ही घर आने की बात कही थी। पुलिस ने शिकायत के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट को दर्ज कर पुलिस कप्तान को जानकारी दी।

                सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर गायब छात्रा की छानबीन शुरू हुई। साथ ही अन्य जिलों को भी जानकारी दी गयी। इसी दौरान सायबर टीम  के हवाले से जानकारी मिली कि छात्रा  दुर्ग फिरोजपुर ट्रेन से दिल्ली की तरफ बढ़ रही है। पुलिस कप्तान के निर्देश पर तत्काल सागर से लेकर झांसी आरपीएफ से सम्पर्क किया गया। 

              हुलिया के आधार पर छात्रा को झांसी स्टेशन में आरपीएफ से पुलिस कप्तान को जानकारी मिली कि इस समय गायब छात्रा को उनके संरक्षण में है। सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि छात्रा  से सम्पर्क भी किया गया है। उसने बताया है कि वह मानसिक रूप से परेशान और डिप्रेशन में थी। ट्रेन से बिलासपुर के लिए रवाना तो हुई लेकिन स्टेशन पर नहीं उतरी।  

                    परिवेश तिवारी ने बताया कि पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल के आदेश पर छात्रा को लेने के लिए परिजनों के साथ झांसी के लिए रवाना हो चुके है। परिवेश ने यह भी बताया कि गायब होने के बाद छात्रा के लोकेशन को लगातार ट्रेस किया जा रहा था। बीच में उसकी मोबाइल बन्द थी। मोबाइल चाहू होते ही लोकेशन सागर में पाया गया। इसके बाद तत्काल गाड़ी का पता लगाकर झांसी आरपीएफ को जानकारी दी गयी। हुलिया के आधार पर छात्रा को आरपीएफ ने अपने संरक्षण में लिया। और मामले की जानकारी बिलासपुर पुलिस को दी। 

रायपुर से छूटी ट्रेन…उस्लापुर होकर दुर्ग फिरोजपुर ट्रेन दिल्ली रवाना      

       पुलिस से हासिल जानकारी के अनुसार छात्रा दुर्ग फिरोजपुर अन्त्योदय एक्सप्रेस पर रायपुर में बैठी। अन्त्योदय एक्सप्रेस रायपुर से सुबह 7 बजकर 53 मिनट पर रवाना हुई। चूंकि छात्रा के  परिजनों ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह पिछले चार पांच दिन से मानसिक रूप से काफी परेशान थी। शायद यही कारण है कि ट्रेन जब उस्लापुर सुबह 10 बजकर .01 पर पहुंची तो उसे इस बात की जानकारी नहीं हुई कि वह बिलासपुर पहुंच चुकी है। इसके बाद ट्रेन शाम को 6 बजकर 8 मिनट पर सागर पहुंची। यहीं पर पुलिस ने छात्रा को मोबाइल के आधार पर ट्रेस किया। मामले की जानकरी स्थानीय आरपीएफ के अलावा झांसी आरपीएफ को दी गयी। जब ट्रेन 9 बजकर 19 मिनट पर झांसी पहुंची तो स्थानीय आरपीएफ की टीम ने छात्रा को अपने संरक्षण लिया।

               जानकारी हो कि रेलवे समय सारणी के अनुसार अन्त्योदय एक्स्प्रेस  झांसी से रवाना होकर सीधे दिल्ली रूकती है। ट्रेन की दिल्ली सफदर जंग पहुंचने का समय सुबह 4 बजकर 40 मिनट है। यहां से रवाना होने के बाद ट्रेन दोपहर  4 बजकर 45 मिनट पर फिरोजपुर पहुंचती है।

close