विश्व बैंक ने इस वर्ष भारत को दी जाने वाली राशि में 23 प्रतिशत तक कमी की संभावना जतायी

Shri Mi
1 Min Read
corona latest,update,covid 19, corona news,

दिल्ली।विश्व बैंक ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण इस वर्ष भारत को दी जाने वाली राशि में 23 प्रतिशत तक कमी की जा सकती है। इस वर्ष इसके 64 अरब डॉलर रहने की संभावना है।  पिछले वर्ष यह राशि  83 अरब डॉलर थी। बैंक की रिपोर्ट के अनुसार विश्व महामारी के कारण उत्पन्न आर्थिक संकट के मद्देनजर बैंक द्वारा दी जाने वाली राशि में इस वर्ष लगभग 20 प्रतिशत की कमी किये जाने की संभावना है। हाल के वर्षों में  आई सबसे बड़ी गिरावट का कारण प्रवासी कामगारों के वेतन और रोजगार में कमी होना है। विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष डेविड मालपास  ने कहा है कि बैंक द्वारा दी जाने वाली राशि विकासशील देशों के लिए आय का महत्वपूर्ण स्रोत है। नोवल कोरोना वायरस से दुनियाभर में 26 लाख 38 हजार से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और एक लाख 84 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप News ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये,और रहे देश प्रदेश की विश्वसनीय खबरों से अपडेट

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close