दो तहसीलदारों को बनाया गया डिप्टी कलेक्टर…नए जिले का मिला पदभार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
samaj kalyan vibhag,samaj kalyan,samaj kalyan vibhag,Social Welfare Department Recruitment 2019

रायपुर—सामान्य प्रशासन विभाग रायपुर ने दो तहसीदारों को पदोन्न्त देकर डिप्टी कलेक्टर बनाया है। दोनों नव डिप्टी कलेक्टरो को पदोन्नति के साथ दो अलग अलग जिलों में स्थानांतरित किया गया है।सामान्य प्रशासन विभाग से जारी एक आदेश के अनुसार छुरा तहसील जिला गरियाबन्द की तहसीलदार रजनी भगत को पदोन्नत कर डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। जबकि ऋतु हेमनानी को मंत्रालय से जिला महासमुंद का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया। ऋतु हेमनानी संचालनालय मंत्रालय में आवंटन अधिकारी के रूप में पदस्थ थी।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

             शासन के निर्देशानुसार दोनो अधिकारियों को कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान में डिप्टी कलेक्टर के पद पर पे बैण्ड 15600-39100 और ग्रेड वेतन 5400 वेतन मैट्रिक्स लेवल 12 में पदोन्न्त किया गया है। दोनों पदोन्नतियां दो वर्ष की परीविक्षा अवधि में रहेगी।  

close