सीएम का निजी प्रवास..बिलासपुर दौरा को रखा गया गुप्त..सिर्फ अधिकारियों को खबर..कुछ देर पहले पहुंचे छत्तीसगढ़ भवन

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
पुलिस अकादमी चंदखुरी, दीक्षांत समारोह, 29 सितम्बर,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मुख्य अतिथि

बिलासपुर—- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निजी प्रवास पर बिलासपुर पहुचे। इसकी जानकारी प्रशासन के कुछ अधिकारियों के अलावा किसी को नहीं दी गयी है।  प्रवास को अत्यधिक गुप्त रखा गया है। बताया गया इसकी जानकारी जिला संगठन और अन्य पदाधिकारियों को भी नही दी गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       बावजूद इसके भनक लगते ही विधायक समेत जिला संगठन के कुछ पदाधिकारी सीएम से मिलने जरूर पहुंचे। लेकिन सीएम ने किसी से मिलने से इंकार किया। सूत्र ने बताया कि सीएम का दौरा निहायत व्यक्तिगत और गैर प्रशासनिक के साथ निजी है। इसलिए सीएम ने किसी से मिलना मुनासिब नहीं समझा।

                 सूत्र ने बताा कि सीएम भारतीय नगर से उस्लापुर के लिए रवाना हुए। इसके पहले उनका काफिला छत्तीसगढ़ भवन पहुंचा।  बताया जा रहा है यहां कुछ देर विश्राम के बाद रायपुर को रवाना होंगें। जानकारी मिल रही है कि छत्तीसगढ़ भवन पहुंचने के बाद जिला संगठन पदाधिकारी भी मिलने पहुंच रहे हैं।      

close