बिलासपुर में पाए गए 123 मरीज..जिले का आंकड़ा 184 पार.शहर के कोने कोने में फैला वायरस..नहीं रूक कोरोना कहर

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- बुधवार को जिले में कुल 184 से अधिक कोरोना मरीजों का नाम सामने आया है। निगम क्षेत्र से बाहर सर्वाधिक मरीज मस्तूरी क्षेत्र में पाए गए हैं। पिछले कुछ दिनों ने मस्तूरी क्षेत्र में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते क्रम में दर्ज की जा रही है। जबकि बुधवार को तखतपुर से किसी मरीज का नाम सामने नहीं आया है।

                  बुधवार को मेडिकल विभाग से मिली खबर के अनुसार जिले में कुल 184 से अधिक कोविड मरीजों का नाम सामने आया है। अकेले निगम क्षेत्र में सर्वाधिक 123 कोरोना मरीजों को दर्ज किया गया है। निगम क्षेत्र के कोने कोने में स्थित कालोनियों और स्लम इलाके से मरीजों की रिकार्ड संख्या दर्ज की जा रही है। खासकर सरकन्डा और दयालबन्ध में बुधवार को सर्वाधिक मरीज मिले हैं।

                  बिलासपुर निगम क्षेत्र के अलावा मस्तूरी के आधा दर्जन से अधिक गांवों में कुल 35 कोविड मरीज मिले हैं। बिल्हा में पाए गए मरीजों की संख्या 24 से अधिक है। वहीं कोटा में दो मरीजों का नाम दर्ज किया गाय है। जबकि तखतपुर से एक भी मरीज का नाम सामने नहीं आया है। 

TAGGED: , ,
close