कर्मचारियों ने किया काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन..पुरानी पेंशन को बहाल करने बनाया दबाव..कहा..सीएम से करेंगे बात

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
रायपुर—कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर एनपीएस विरोध दिवस मनाया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी कल्याण संघ ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली समेत सरकार पर कर्मचारियों के हितों पर ध्यान दिए जाने का दबाव बनाया।
 
                 कर्मचारी संघ ने 1 नंवबर 2004 से बंद पुरानी पेंशन योजना को लागू कराने सामुहिक एकता का परिचय दिया है। काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने सरकार पर दबाव बनाया है। कर्मचारियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि एक नवम्बर 2004 से छत्तीसगढ़ सरकार ने तात्कालीन पुरानी पेंशन योजना को खत्म कर नयी पेंशन योजना को लागु किया है। त्ताकालीन समय कर्मचारी संगठनों ने पुरानी पेंशन योजना के खत्म किए जाने को लेकर नाराजगी भी जाहिर की। लेकिन सरकार टस से मस नहीं हुई।
 
                   एनएमओपिएस  राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु, छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि आज समूचे छत्तीसगढ़ में एनपीएस के विरोध में काली पट्टी लगाकर प्रदर्शन किया गया।  छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ एनएमओपिएस ने 1 और 2 नवम्बर को एनपीएस विरोध दिवस मनाया। इस दौरान कर्मचारियों ने काली पट्टी बाँधकर ब्लॉक, जिलास्तर पर संघ के पदाधिकारियों ने एनपीएस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
 
               प्रदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु ने कहा कि सरकार को पुरानी पेंशन योजना को लागु करना होगा। प्रांताध्यक्ष  राकेश सिंह ने एनपीएस विरोध दिवस में शामिल कर्मचारियों और संगठन के पदाधिकारियों के प्रति धन्यवाद जाहिर किया। राकेश ने कहा कि विभिन्न संघ संगठनों से प्रदर्शन को समर्थन मिला है। पेंशन के मुद्दे पर हम सब एक होकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रयास करेंगे ।
 
                कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन प्रांताध्यक्ष कमल वर्मा ने कहा कि हम पेंशन के मुद्दे पर एक साथ है। भविष्य में मुख्यमंत्री से  मुलाकात कर पुरानी पेशन बहाली की मांग करेंगे। छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह ने भी पुरानी पेंशन बहाली का पुरजोर समर्थन किया।  प्रांताध्यक्ष छ ग प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ विजय झा ने मांग को जायज बताया। छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह राजपूत ने पेंशन के मुद्दे पर समर्थन देने का एलान किया।
 
           छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ प्रदेश मिडिया प्रभारी डिलेश्वर साव ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में विरोध दिवस मनाया गया। आने वाले समय में विभिन्न संघ संगठन और  कर्मचारियों से तालमेल बैठाकर मुहिम को आगे बढ़ाया जाएगा।  छग शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष और संघ एनएमओपिएस के प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि हम सब मिलकर पेंशन की आवाज बुलंद करेंगे।
 

Join Our WhatsApp Group Join Now
close