धनतेरस के पहले सोना हुआ महंगा,चांदी की भी छलांग

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।धनतेरस के ठीक पहले सोने के दाम 54 हजार प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं।2 नवंबर से लेकर आज तक इसकी कीमत तेरह सौ रुपए बढ़ चुकी है। चांदी में भी इस दौरान साढ़े 3 हजार से ज्यादा की तेजी आई है। दोनों बहुमूल्य धातुओं में तेजी की बड़ी वजह अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के बाद उपजे हालात बताए जा रहे हैं। जिससे निवेशकों में असुरक्षा का माहौल है।वह इन्हीं दोनों धातुओं में निवेश को सुरक्षित मान रहे हैं। सोना कारोबारियों ने बताया कि सोने में महज 5 दिनों के अंदर तेरह सौ रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी थोड़ी ज्यादा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

लेकिन मांग में कमी नहीं आई है।2 नवंबर को 10 ग्राम स्टैंडर्ड सोने की कीमत ₹52700 थी। जबकि शुक्रवार 6 नवंबर को यह 54 हजार पर आ गई। इसी तरह चांदी की कीमत 2 नवंबर को ₹63650 किलो थी जो शुक्रवार 6 नवंबर को 67300 रु किलो पर पहुंच गई

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close