विधायक के साथ नन्ही बेटी भी बनी वर्चुअल मैराथन का हिस्सा..शैलेष ने कहा..CM ने लिखी विकास की इबारत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- कांग्रेस सरकार के दो साल पूरे होने पर प्रदेश के मंत्री से लेकर संत्री तक वर्चुअल मैराथन बैठक में हिस्सा लिया। सभी ने दौड़ते समय का वीडियो बनाकर मीडिया में वायरल किया। इसी क्रम में नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने नन्ही बेटी के साथ मैराथन में हिस्सा लिया। विधायक और नन्ही बेटी की मैराथन वर्चुअल वीडियो को जमकर आम जन में पसंद किया जा रहा है।
     
                   छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर प्रदेश के सभी नागरिकों को विधायक शैलेष पाण्डेय ने शुभकामनाएं दी। पाण्डेय ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास से विकास को ध्यान में रखते हुए भूपेश सरकार चुनी है। मुख्यमंत्री बघेल उतनी ही जिम्मेदारी के साथ जनता के लिए पूरी दृढ़ता के साथ काम भी कर रहे है। मात्र दो साल के अन्दर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कोने कोने में विकास और विश्वास को नई दिशा दी है।
 
            विधायक ने वर्चुअल मैराथन का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया। इस दौरान उनकी नन्दी बेटी भी दौड़ लगाते नजर आ रही है। विधायक ने बताया कि हमारे प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल, मंत्रीगण, सभी विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के साथ मिलकर विकास कार्यों को नई ऊंचाई दी है।
 
             छत्तीसगढ़ की सरकार छत्तीसगड़ का मान सम्मान और लोक कला संस्कृति को बढ़ावा दिए जाने को लेकर कटिबद्ध है। सभी विभाग अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को लाभ भी दे रहे है। आप भी विकास में भागीदार बने और वर्चुअल मैराथन का हिस्सा बने।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close