भोपाल।मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज रात तेज हवाओं के साथ बारिश हुयी। लगभग आधा घंटे तेज बारिश हुयी, जिससे मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में सुबह से मौसम का मिजाज बदल गया था। सुबह कुछ देर हल्की बूंदाबांदी हुयी। इसके बाद दोपहर में मौसम साफ हो गया। शाम को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाएं चलनी शुरू हो गयी। रात में तकरीबन आधा घंटे तेज बारिश हुयी, जिसके चलते मौसम ठंडा हो गया। हल्की बारिश का दौर इसके बाद भी जारी रहा। यहां मौसम अभी एक से दो दिन का ऐसा ही बना रहने का अनुमान जताया गया है।
किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने सीहोर , हरदा और देवास के कलेक्टरों और उपसंचालक कृषि को तत्काल आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त फसलों की वीडियोग्राफी और सर्वे कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा कि किसानों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।किसानों को संकट की घड़ी में सरकार हर संभव मदद करेगी।किसानों के नुकसान की भरपाई सरकार के द्वारा की जाएगी। किसानों को क्षतिग्रस्त फसलों के लिए आरबीसी 6(4 )के तहत राशि प्रदान की जाएगी ।
- Amethi-Raebareli Congress Candidate: अमेठी और रायबरेली से कांग्रेस ने की उम्मीदवारों की घोषणा
- Monsoon Forecast: बदलेगा मौसम का मिजाज,इन राज्यों में बारिश की संभावना
- Shani Jayanti 2024: कब मनाई जाएगी शनि जयंती? यहां देखें शुभ मुहूर्त
- Horoscope Today: पैसों के लेन-देन में बरतनी होगी सावधानी,कार्यक्षेत्र में इन्हे मिलेगी सफलता
- Skin Care Face Pack: चेहरे को गर्मियों में ठंडक का अहसास देने लगाये ये फेस पैक