पूर्व सांसद डॉ.खेलन राम जांगड़े का निधन, सांसद अरुण साव ने दी श्रद्धांजलि

Shri Mi
1 Min Read

बिलासपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद डॉ.खेलन राम जांगड़े का शुक्रवार की दोपहर आकस्मिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार दोपहर बाद बिलासपुर में किया गया ।पहले मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक और फिर बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रहे डॉ. खेलन राम जांगड़े बिलासपुर में नेहरू नगर में निवास करते थे। जानकारी मिली है कि शुक्रवार को सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें मंगला चौक के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां उनका दोपहर करीब 3 बजे निधन हो गया। परिवार की ओर से जानकारी मिली है कि निधन के बाद उनका बिलासपुर में ही अंतिम संस्कार किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पूर्व सांसद डॉ.खेलनराम जांगडे के निधन पर सांसद अरूण साव ने गहरा शोक व्यक्त किया है।सांसद अरूण साव ने पूर्व सांसद डॉ.खेलनराम जांगडे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ.जांगडे एक सच्चे जन सेवक एवं सहज सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से क्षेत्र ने एक सच्चा जन सेवक खो दिया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close