मेयर ने किया भूमिपूजन..साढ़े 9 में तैयार होंगे दो अतिरिक्त कक्ष..कार्यक्रम में शामिल हुए सभापति

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—शंकर नगर स्कूल परिसर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण का महापौर ने भूमिपूजन किया। अतिरिक्त कक्ष का निर्माण 4 लाख 71 हजार रपए खर्च होंगे। इसके अलावा माध्यमिक शाला दयालबंद में भी 4 लाख 71 हजार रूपए में अतिरिक्त कक्षा का निर्माण किया जाएगा। 
 
                 मेयर रामशरण यादव ने शंकर नगर और दयालबन्द में स्थित स्कूलों में अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। मेयर ने बताया कि शंकर नगर और दयालबन्द स्थित दोनों स्कूलों में 9 लाख 42 हजार रुपए की लागत से अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य किया जाएगा।
 
       मेयर बताया कि अतिरिक्त कक्ष निर्माण होने से बच्चों की समस्याएं कम होंगी। पठन पाठन का भी अच्छा अवसर मिलेगा।  महपौर रामशरण यादव ने कहा कि स्कूल परिसर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण होने से बच्चों की बैठक व्यस्था दुरूस्त होगी। शाला में अधिक से अधिक बच्चों के एडमिशन करने में सहायता मिलेगी। भूमि-पूजन कार्यक्रम में महापौर रामशरण यादव और सभापति शेख नजीरुद्दीन ने किया।
 
                 इस अवसर पर लोक कर्म विभाग के चेयरमैन अजय यादव, एम.आई.सी सदस्य राजेश शुक्ला, एम.आई.सी सदस्य सुनिता जुगल किशोर गोयल, पार्षद रेणुका नागपुरे, अर्जुन सिह, जोन कमिश्नर खेल कुमार पटेल, कार्यपालन अभियंता डी के शर्मा, सहायक अभियंता किरण सोनी, उप अभियंता गुलेरी मैडम, सहित शाला व निगम कर्मचारी आदि मौजूद थे।
 
 
 
close