कहां छिप गए भाजपा नेता.भूपेश के मंत्री ने कहा ..अब तो देश का प्रधानमंत्री मजबूत है..फिर क्यों बढ़ रहा पेट्रोल का दाम..किसान विरोधी है मोदी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर–छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी ,वित्त एवम विकास निगम अध्यक्ष धनेश पाटिला अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। जानकारी हो कि धनेश पाटिला को कैबिनेट मंत्री का दर्जा हासिल है। प्रवास के दौरान पाटिला ने कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की। उन्होने पत्रकारों से भी बातचीत की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 धनेश पाटिला ने कहा कि महंगाई से आम और खास दोनो ही वर्ग परेशान है। पेट्ल डीजल के दाम शतक पार है। गैस सिलेन्डर 1000 रूपए में मिल रहा है। यह कारनामा देश के मजबूत प्रधानमंत्री ने किया है।

           पाटिला ने बताया कि यही भाजपाई पेट्रोल डीजल महंगा होने पर सड़को पर उतरकर प्रदर्शन करते थे। आज घर से नहीं निकल रहे हैं। तात्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री और वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस कार्यकर्ता आज महंगाई को लेकर चुप हैं। यही लोग कहा करते थे कि मनमोहन सिंह कमजोर प्रधानमंत्री हैं। निर्णय की क्षमता नहीं है। यदि वह चाहें तो पेट्रोल डीजल के दाम एक मिनट में कम हो जाए। सवाल है कि अब तो देश का प्रधानमंत्री बहुत मजबूत हैं। बोलते भी बहुत हैं। अब क्यों नहीं पेट्रोलियम पदार्थों के दाम कम करते हैं।

             किसान आंदोलन पर धनेश पाटिला ने कहा कि किसानों की मांग उचित है। केन्द्र सरकार को किसानों की मांग को गंभीरता से लेना चाहिए। लेकिन सरकार ऐसा नहीं कर रही है। इसकी मुख्य वजह प्रधानमंत्री किसान विरोधी हैं। पाटिला ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने दो तीन मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। आम जनता को इस बात को समझना चाहिए।

                          पाटिला ने बताया कि भूपेश बघेल ने जो कहा वह कर के दिखाया भी । किसान युवा बेरोजगार,व्यापारियों के हित में कदम उठाया है। देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गयी है। लेकिन छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार की कुशल नेतृत्व में आर्थिक मंदी का कोई प्रभाव नहीं है।

       बातचीत के पहले कांग्रेसियों ने कैबिनेट मंत्री का गुलदस्ता से स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक, प्रवक्ता रिषी पाण्डेय, अनुसूचित जाति विभाग शहर अध्यक्ष,एल्डरमैन सुबोध केशरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग रारमेश्वर अंचल, जिला ग्रामीण अनुसूचित जाति अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी विशेष रूप से मौजूद थे।

close