अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म..गुजरात में छोड़कर भागा..मस्तूरी में पकड़ाया रेप का आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—चकरभाठा पुलिस ने एक महीने पहले गांव से गायब नाबालिग युवती को गुजरात के अहमदाबाद से हिरासत में लिया है। पूछताछ में लड़की ने बताया कि आरोपी शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस दौरान उसने कई बार सम्बन्ध बनाया। और फिर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को मस्तूरी में घेराबनदी कर गिरफ्तार किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

          पुलिस कप्तान के निर्देश पर चकरभाठा पुलिस को  गुमशुदा लोगों की तलाश अभियान के बड़ी सफलता मिली है। मामले में जानकारी देते हुए चकरभाठा थानेदार सुखनन्दन पटेल ने बताया कि 23 जून की रात्रि 9 बजे एक नाबालिग लड़की को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। मामले में 28 जून को परिजनों की शिकायत पर गुमशुदा रिपोर्ट दर्ज किया गया।

                      गुमशुदा तलाश अभियान के दौरान जानकारी मिली कि लड़की गुजरात के अहमदाबाद में है। पुलिस कप्तान दीपक झा के निर्देश पर आलाधिकारियों की टीम गुजरात गयी। गुजरात पुलिस के सहयोग से नाबालिग लड़की को बरामद किया गया।

                           चकरभाठा लौटने के बाद लड़की ने पूछताछ के दौरान बताया कि थाना मस्तूरी गांव कुटेला निवासी सूरज जांगड़े शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस दौरान उसने कई बार शारीरिक सम्बन्धब नाया।  लगातार शादी का दबाव बनाने पर अहमदाबाद में ही छोड़कर भाग गया। 

             धारा 164 के तहत बयान दर्ज किए जाने के बाद लड़की का डाक्टरी मुलाहजा करवाया गया। बलात्कार की पुष्टि के बाद आरोपी की तलाश शुरू हुई। साथ ही आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 376, 34 और पास्को एक्ट 4, 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

                      मुखबीर की सूचना पर आरोपी सूरज जांगड़े को मस्तूरी में घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।  

close