VIDEO-विधायक बृहस्पत सिंह ने लगाया गंभीर आरोप..CM बनने के लिए आदिवासी विधायक पर किया गया हमला..पीएल पुनिया को बताऊंगा

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— रामानुजगंज विधायक बृहस्पति ने प्रदेश के मुखिया पर गंभीर आरोप लगाया है। बृहस्पति सिंह ने कहा कि आदिवासी विधायक पर हमला कर यदि सीएम बनना चाहते हैं तो स्वास्थ्य मंत्री चार पांच विधायकों पर हमला करवा दें। बृहस्पति सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के भतीजा सचिन सिंहदेव ने कार पर हमला किया। रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह ने बिलासपुर पहुंचने के बाद बातचीत के दौरान अपने ऊपर हमले के लिए सीधे सीधे प्रदेश के स्वुास्थ्य मंत्री को जिम्मेदार बताया है। मैने एक बयान दिया था। जिसे लेकर लोगों ने हमला किया। यदि आदिवासी विधायक हमला करने से कोई मुख्यमंत्री बन जाता है तो चार पांच विधायक पर हमला करवा दो। प्रधानमंत्री बन जाओ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       बृहस्पति सिंह ने कहा लोकतंत्र है..सबको बराबर का अधिकार है। कानून व्यवस्था के सवाल पर विधायक ने बताया कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर है। यही कारण है कि शिकायत के बाद आरोपी पकड़ में आ गए हैं।

close