बिलासपुर।टहलने निकली स्कूल प्राचार्य लूट का शिकार हो गई।स्कूटी सवार दो अज्ञात युवक उनके गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र के विनोबानगर की है। पुलिस के हाथ अब तक आरोपियों की जानकारी नहीं मिल सकी है।तारबाहर पुलिस इसकी जांच में लगी है।विनोबा नगर निवासी श्रुति गुप्ता ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में प्राचार्या है। बीते 21 अक्टूबर की देर शाम को टहलने के लिए निकली थी। क्रांति नगर आर4 के पास जब वो पहुंची तभी स्कूटी में दो अज्ञात नकाबपोश लड़के पहुंचे।दोनों युवकों ने प्राचार्या के गले से सोने की चेन लूटी और वहां से फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 392 के तहत अपराध कायम कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Join Our WhatsApp Group Join Now