पहले बनाया जान पहचान..शादी का दिया झांसा.. फिर लगातार किया शोषण..आरोपी को मिली जेल

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—-पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शादी का झांसा देकर पीड़िता से लगातार शारीरिक शोषण किया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी को चन्द घंटे के अन्दर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम लोरमी निवासी विजय धृतलहरे है। 
 
                       सिविल लाइन पुलिस के अनुसार थाना पहुंचकर पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी ने पहले तो जान पहचान बढ़ाया। इसके बाद शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण किया। दबाव बनाने पर शादी से इंकार कर दिया। साथ ही पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी भी दिया।
 
                        सिविल लाइन पुलिस टीम ने आरोपी के निवास पर धावा बोलकर धरदबोचा। पूछताछ करने पर आरोपी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का अपराध कबूल किया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
TAGGED:
close