भारतीय जवानों को सलाम..पूर्व मंत्री अमर ने कहा..राहुल ने किया संघर्ष..और देश जीत गया

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने बोरवेल में फंसे राहुल साहू सकुशल बाहर निकाले जाने पर खुशी जाहिर किया है। अमर ने कहा कि राहुल को बाहर सकुशल बाहर निकालनें अहम भूमिका अदा करने वाले भारतीय सेना के जवानों को कोटि कोटि बाधाई।
 
               अमर ने कहा कि राहुल के साथ पुरे देश की शुभकामनाएं साथ थी। जिला प्रशासन, बिलासपुर से ड्रील मशीन उपलब्ध कराने वाले कमल सोनी समेत अभियान में शामिल सभी लोगो को प्रति आभार जाहिर करता हूं।
 
           अग्रवाल ने कहा कि जांजगीर चांपा जिले के मालखैरौदा ब्लाक के पिहरीद गांव के बोरवेल में फंसे राहुल को 105 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। भारतीय सेना के जवानों ने जिस साहस का परिचय दिया । उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।  सबसे बड़े रेस्क्यू आपरेशन में सफलता के लिए भारतीय जवानों के ज्बे को सलाम  है।
 
            अमर ने बताया कि राहुल की हिम्मत को भी सैल्यूट है। संघर्ष में हार नही मानते हुए घटनाक्रम को अपने सामने होते देखा। अमर ने राहुल के माता-पिता को भी बधाई दी है। 
close