पत्नी को किया आत्महत्या के लिए मजबूर.. आरोपी पति गिरफ्तार..दो तलवारबाज भी पकड़ाए

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— तोरवा पुलिस ने तीन अलग अलग मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत दो आरोपियों को पकड़ा है। इसके अलावा पत्नी को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार पति को भी गिरफ्तार किया गया है। तीनो आरोपियों को न्यायालय के हवाले कर जेल दाखिल कराया गया है।

तलवार के साथ पकड़ाए दो तलवारबाज

Join Our WhatsApp Group Join Now
                        तोरवा पुलिस के अनुसार देवरीखुर्द में लोगों को धारदार हथियार से आने जाने वालों को धमकाने वाले आरोपी को पकड़ा गया है। आरोपी का नाम सुमित सिंह है।  अभियान के दौरान जानकारी मिली कि बुधवारी बाजार में तलवार लेकर राजा कोसले घूम रहा है। आरोपी हेमुनगर थाना तोरवा का रहने वाला है। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया गया। 25 आर्म्स एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी पति गिरफ्तार

             तोरवा थानेदार फैजूल शाह होदा ने बताया कि संगीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जानकारी मिली। मामले में  मर्ग कायम किया गया।  विवेचना के दौरान दौरान मृतिका की माता पुष्पा ने बताया कि संगीता यादव की मौत के लिए दामाद जिम्मेदार है। बेटी आए दिन बीमार रहती थी। इस बात को लेकर दामाद संगीता को उलाहना दिया करता था। परेशान होकर संगीता ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की है।
          फैजूल शाह ने बताया कि मर्ग जांच में संगीता की मौत का कारण एल्यूमिनियम फास्फाईड नामक कीटनाशक सेवन को बताया गया। इसके बाद आरोपी लालू यादव पिता सोनाऊ यादव निवासी ग्राम पंचायत महमद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

close