बहुरूपिया बन पुलिस को महीनो छकाया.कई राज्यों का लगवाया चक्कर..राजनांदगांव में हुआ गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now
बिलासपुर——सकरी पुलिस ने नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। अपराध कायम करने के बाद आरोपी बहुरूपिया बनकर पुलिस के आंख में धूल झोंकता रहा। पकड़े गए आरोपी का नाम आकाश सुतार है। आरोपी शंकपुर गढ़ चिरौली का रहने वाला है। आईपीसी  की धारा 363, 366, 376, और 4, 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के हवाले कियाग या है। 
                पीड़िता ने 26 अप्रैल को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि नाबालिक लड़की  का अज्ञात व्यक्ति का अपहरण किया है। मामले में तत्काल अपराध कायम किया गया।लड़की की पतासाजी के साथ आरोपी को पकड़ने विशेष टीम का गठन पुलिस कप्तान पारूल माथुर के निर्देश पर किया गया। पतासाजी के दौरान पुलिस टीम ने एक राज्य से दूसरे राज्य में दबिश देकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी हर बार बच निकला। 
       इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी राजनांदगांव के  लालबाग थाना क्षेत्र स्थित अर्जुनी गांव में कुछ दिन पहले बहुरूपिया के रूप में देखा गया है। जानकारी के बाद तत्काल पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। दबिश देकर बहुरूपिया को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान बहुरूपिया ने अपना नाम आकाश सुतार  बताया।
                आरोपी ने पुलिस को बताया कि अपहरण के बाद नाबालिग को ेकर डोंगरगढ़ आया और शादी किया। पुलिस टीम ने अपहृता को अपने कब्जे में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376 और 4, 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद जेल दाखिल कराया गया है।
                            कार्यवाही में थाना प्रभारी पौरूष पुर्रे, प्रधान आरक्षक राजेश्वर क्षत्री, संगीता नेताम, आरक्षक जय साहू तरूण केसरवानी एवं मालिक राम साहू की विशेष  और अहम् भूमिका रही।
TAGGED:
close