कांग्रेस नेताओं ने कहा..जानता जानती है..आजादी के समय भाजपा नेताओं ने क्या किया…70 साल किया तिरंगा से परहेज.अब बहा रहे घड़ियाली आंसू

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—– आजाजी का अमृत महोत्सव पर गौरव यात्रा की तैयारी को लेकर शहर जिला कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक में शहर जिला अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने गौरव यात्रा की रणनीति को उपस्थित नेताओं के सामने पेश किया। साथ ही यात्रा का रूट चार्ट के बारे में भी बताया। 
                कांग्रेस कार्यालय में शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में आजादी की 75 वी वर्षगांठ को हर्षोल्लास से मनाए जाने को लेकर विचार विमर्श हुआ। नेताओं ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निर्देश दिया कि 75 वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में  मनाया जा रहा है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की तरह बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में  पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा 9 अगस्त को दोपहर 3 बजे राधा कृष्ण मंदिर लोधीपारा सरकंडा से शुरू होकर महामाया चौक, नूतन चौक से बंगाली पारा होते हुए, जबड़ापारा मैदान सरकंडा पहुंचकर खत्म होगी।
                      शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि स्वतन्त्रता की हीरक जयंती पर विधानसभा क्षेत्र में 75 किलोमीटर की पदयात्रा होगी। सभी कांग्रेसी हाथों में तिरंगा लेकर चलेंगे। आज़ादी की लड़ाई में कांग्रेस की भूमिका को देश और दुनिया भली भांति जानती है। भाजपा ने आजादी के दौरानर हमेशा अंग्रेजो का साथ दिया।
            केंद्र की मोदी सरकार जनता का ध्यान महंगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार,अग्निवीरो की भर्ती और जीएसटी से भटका रही है। गौरव यात्रा के दौरान जनता के बीच सभी बातों को ऱखा जाएगा। साथ ही भूपेश सरकार की उपलब्धियों से रूबरू भी कराया जाएगा। 
                      बैठक में मौजूद शहर विधायक और पदयात्रा प्रभारी शैलेष पांडेय ने बताया..तिरंगा यात्रा के जरिए भाजपा अपने आपको राष्ट्रभक्त साबित करना चाहती है। जबकि देश को सच्चाई  अच्छी तरह पता है। देश की जनता भली भांति समझ रही है कि आजादी के समय भाजपा तो पैदा नहीं हुई थी। लेकिन उनकी पितृ संस्था मतलब आरएसएस क्या कर रही थी..बताने की जरूरत नहीं है।
                   शैलेष पाण्डेय ने बताया कि आजादी मिलने के बाद आरएसएस और भाजपा के नेताओं ने  तिरंगा का अपमान किया है..रौंदा गया। संगठन कार्यालय या अन्य कार्यक्रमो में 70 साल तक तिरंगा को स्थान नहीं दिया है। अचानक तिरंगा प्रेम..जरूर कोई साजिश है।
            महापौर रामशरण यादव ने कहा कि भाजपा देश की एकता अखण्डता पर चोट कर रही है। भाजपा नेता भाई को भाई से ,जाति को जाति और धर्म,को धर्म से लड़वा रहे हैं। देश में साम्प्रदायिक तनाव पैदा किया जा रहा है। और यह सब कुछ सत्ता सुख के लिए किया जा रहा है। यदि भाजपा देशभक्त पार्टी होती तो आज़ादी को अक्षुण रखती। देश की संपत्ति को नही बेचती। भाजपा देश की जनता के साथ साथ आज़ादी में कुर्बान हुए वीरो का भी अपमान कर रही है। 
              भाजपा को न संविधान में विश्वास है और नही तिरंगा पर ऐतबार है। सबकुछ स्वार्थसिद्धि के लिए घड़ियाली आंसू बहाया जा रहा है।
       रविन्द्र सिंह,राजेश पांडेय,चन्द्रप्रकाश बाजपेयी,प्रवक्ता अभय नारायण राय,शेख नजीरुद्दीन,राकेश शर्मा,नरेंद्र बोलर, शेखर मुदिलार,शहज़ादी कुरैशी,देवेंद्र सिंह,समीर अहमद,ने भी विचार रखा।   कार्यक्रम का संचालन ऋषि पांडेय,आभार  रविन्द्र सिंह ने किया।
          कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,विधायक शैलेष पांडेय,महापौर रामशरण यादव,रविन्द्र सिंह, शेख नजीरुद्दीन, राजेश पांडेय,चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,राकेश शर्मा,समीर अहमद, अभय नारायण राय,नरेंद्र बोलर,ऋषि पांडेय,शेखर मुदलियार, देवेंद्र सिंह, नसीम खान,मोती ठारवानी,सीमा घृतेश,शहज़ादी कुरैशी,अजय यादव,अज़रा खान,तृप्ति चंदा,अन्नपूर्णा ध्रुव,पुष्पा दुबे,मंजू त्रिपाठी,अंजू सोनी,सुदेश नन्दिनी,पिंकी बत्रा,रामशंकर बघेल,साई भास्कर,गजेंद्र श्रीवास्तव, मोह हफीज,मनोज शर्मा,मनीष गडवाल,रीता मजूमदार,अनिल सिंह चौहान,अखिलेश बाजपेयी,अर्जुन सिंह,देवेंद्र मिश्रा,उदय सिंह बिहारी,राजेन्द्र वर्मा,रामचन्द्र क्षत्री,अजय काले,भरत जुर्यनी,हैरी डेनियल,बालचन्द साहू,मकसूद अली,हरमेंद्र शुक्ला,चन्द्रहास केशरवानी,रामदुलारे रजक,आदेश पांडेय,संजय यादव,कप्तान खान,अनुराग पांडेय,नीलेश मंडवार,राजेश जायसवाल, सन्तोष अग्रवाल,सन्तोष पिपलवार,विजय दुबे,शिवशंकर केसरी,दिनेश सूर्यवंशी,अजय पन्त,भजन गांधी,नवीन वर्मा,नवल किशोर सोनी,राजकुमार यादव,रिकेश सिंह,आदर्श पवार,सुदेश दुबे,रिंकू छाबड़ा,कमलेश सोनी,कमलेश दुबे,लल्ला सोनी,अब्दुल सलिम कुरैशी,करम गोरख,सूर्यमणि तिवारी,सतीश गोयल,बद्री यादव,नीलेश यादव,दिलीप पाटिल,शमशेत खान,रामदास,मोती कुर्रे समेत कई लोग मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close