जब जांजगीर कलेक्टर ने इतिहास और राजनीति का पाठ पढ़ाते हुए दिए PSC के टिप्स

Shri Mi
1 Min Read

जांजगीर।कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने ग्राम तिलई के कक्षा 11वी और 12 वी में कला संकाय के विद्यार्थियों की क्लास ली। उन्होंने इतिहास और राजीनीति विषय के पाठ को पढ़ाते हुए भारतीय इतिहास मोहन जोदड़ो, हडप्पा, लोथल से संबंधित सवाल किए, वहीं भारतीय संविधान की आत्मा का जिक्र करते हुए संविधान के प्रस्तावना, हम भारत के लोग को भी उन्होंने बताया। भारतीय संविधान लागू होने की तिथि, संविधान निर्माता, न्यायपालिका, अधिकार और कर्तव्य जैसे विषयों को बताते हुए कलेक्टर ने विद्यार्थियों को बताया कि आप सभी मन लगाकर ध्यानपूर्वक पढ़ाई करेंगे तो आपको पीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में ज्यदा तैयारी नहीं करनी पड़ेगी। कलेक्टर ने सवालों के जवाब देने वाले विद्यार्थियों को शाबासी देकर प्रोत्साहित भी किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close