संसदीय सचिव UD मिंज ने महिलाओं को दिए आत्मनिर्भर बनने के दिए टिप्स

Shri Mi
1 Min Read

विधानसभा कुनकुरी अंतर्गत केरडीह में महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं विधायक यू. डी. मिंज शामिल हुए ।संसदीय सचिव एवं विधायक यू. डी. मिंज ने प्रगति समूह केराडीह द्वारा बनाए जा रहे सुगंधित अगरबत्ती खरीद कर पहले ग्राहक बने और अगरबत्ती ख़रीद कर समूह की बोहनी करवाई।
संसदीय सचिव एवं विधायक यू. डी. ने महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार रूप से बताया। उन्होंने कहा कि आसपास उपलब्ध चीजों का उत्पादन कर समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सकता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

समूह की महिलाएं मशरूम उत्पादन कर अधिक लाभ कमा सकती है इसमें लागत कम और मुनाफा अधिक है. उन्होंने कहा कि महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं सशक्त हों इसके लिए सरकार के द्वारा अनेक प्रयास किया जा रहा है जिसका लाभ ले।उन्होंने कहा कि महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो सीधे अपनी समस्याओं को मिलकर अवगत कराएं.
महिलाओं को आगे बढ़ाने उन्हें सशक्त करने में मेरी ओर से जो भी सहयोग होगा मै सदैव तत्पर रहूँगा.

इस अवसर केराडीह ग्राम पंचायत की महिला स्व सहायता समहू के सदस्यगण एवं राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close